गुरुग्राम:सड़क से कूड़ा साफ करने की ऑटोमैटिक मशीन का वीडियो वायरल, यूजर्स ने लिए मजे – Gurugram New Garbage Automatic Cleaning Machine Video Viral News In Hindi


ऑटोमैटिक कूड़ा सफाई मशीन का वायरल वीडियो: सड़कों पर बिखरे कचरे की सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाली एक छोटी सी मशीन इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में गुरुग्राम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें स्कूटर जैसी दिखने वाली एक मशीन सक्शन पाइप की मदद से सड़क किनारे पड़े रैपर, कागज और छोटे-मोटे कचरे को खींचकर साफ करती नजर आ रही है। वीडियो सामने आते ही लोगों का ध्यान मशीन के काम करने के तरीके पर गया। यूजर्स ने इसके इस्तेमाल और सफाई की रफ्तार को लेकर तरह-तरह के मजेदार सवाल पूछने शुरू कर दिए।


सोशल मीडिया वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में सफेद रंग की एक कॉम्पैक्ट मशीन नजर आ रही है, जिस पर म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ गुरुग्राम यानी एमसीजी का लोगो लगा हुआ है। आकार में छोटी होने के चलते इसे सड़क के किनारे आसानी से चलाया जा सकता है। मशीन के साथ एक सक्शन पाइप जुड़ा है, जिसे कर्मचारी हाथ में लेकर सड़क पर पड़े कचरे की ओर ले जाता है। पाइप को कचरे के पास ले जाते ही मशीन सक्शन के जरिए उसे अंदर खींच लेती है। वीडियो में सड़क किनारे पड़े प्लास्टिक के रैपर, कागज और छोटे-मोटे कचरे को मशीन के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है। बड़े सफाई वाहनों के मुकाबले यह मशीन सड़क किनारे और फुटपाथ के आसपास बिखरे छोटे कचरे की सफाई के लिए इस्तेमाल होती दिखाई दे रही है।

पल्सर बाइक पर खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, हरिद्वार पुलिस ने वीडियो शेयर कर कही दिल छू लेने वाली बात

देखें वीडियो

ऑटोमैटिक गार्बेज क्लीनिंग मशीन

सड़कों से कचरा साफ करती ऑटोमैटिक मशीन के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- ऑटोमैटिक गार्बेज क्लीनिंग मशीन। बता दें कि, इस मशीन को लेकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा इसके ऑटोमैटिक बताए जाने पर हुई। वीडियो में हालांकि एक कर्मचारी मशीन को चलाता और सक्शन पाइप को हाथ से कचरे की तरफ ले जाता नजर आता है। इसी वजह से कुछ यूजर्स ने सवाल किया कि अगर मशीन को ऑपरेट करने के लिए कर्मचारी की जरूरत पड़ रही है तो इसे ऑटोमैटिक किस अर्थ में कहा जा रहा है। 

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

कचरा साफ करती ऑटोमैटिक मशीन के इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- गुरुग्राम जैसे बड़े शहर में जहां सड़कों का नेटवर्क काफी बड़ा है, वहां इस तरह की छोटी मशीन सफाई व्यवस्था में कितनी मदद कर पाएगी। दूसरे यूजर ने लिखा- गुरुग्राम जैसे बड़े शहर में जहां सड़कों का नेटवर्क काफी बड़ा है, वहां इस तरह की छोटी मशीन सफाई व्यवस्था में कितनी मदद कर पाएगी। 





ट्रैफिक पुलिस को चकमा देने की कोशिश, बाइक पर 3 से अचानक 2 हुए लोग, फिर भी खुल गई पोल





दिल्ली मेट्रो में खोए मासूम को CISF ने मिलाया मां से, गले लगकर दोनों की आंखें हुईं नम, देखें वीडियो



Source link

Related posts

चप्पल-जूते उतारकर थिएटर में जा रहे दर्शक, मूवी The Vvaan में दिखाया गया है छठ महापर्व, Video Viral – Muzaffarpur The Vvaan Viewers taking off their footwear before going to watch the movie sks

अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, युवक पर मुकदमा, National Hindi News

Noida Supernova Society BMW Barrier Break