गोंडा में विशाल अजगर ने सर्प मित्र को पैर में जकड़ा, एक घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू, वीडियो वायरल – gonda serpent friends rescue from giant python python wrapped around leg video goes viral


गोंडा जिले के राजगढ़ अमीनपुर गांव में विशालकाय अजगर का रेस्क्यू किया गया। सर्प मित्र अरुण कुमार बाबा के पैर में अजगर लिपट गया और उन्हें छुड़ाने में कठिनाई हुई। लगभग एक घंटे की कोशिश के बाद उन्होंने अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ा।

विशाल सिंह, गोंडा: गोंडा जिले के राजगढ़ अमीनपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय अजगर के रेस्क्यू के दौरान सर्प मित्र अरुण कुमार बाबा के दाहिने पैर में अजगर लिपट गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह अजगर को पैर से छुड़ाया गया और रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि झाड़ियों में एक विशालकाय अजगर छिपा हुआ है। उसे पकड़ने के लिए सर्प मित्र अरुण कुमार बाबा उसके पास जाते हैं और अजगर को पकड़कर बाहर खींचने का प्रयास करते हैं। इसी दौरान अजगर उनके दाहिने पैर में लिपट जाता है। वहां मौजूद दो अन्य साथियों की मदद से उन्होंने काफी मशक्कत के बाद अजगर को बाहर निकाला।

किया गया रेस्क्यू
इसके बाद रेस्क्यू करके अजगर को बोरी में भरते समय वह अचानक बाहर निकल आया और दूसरी बार अरुण कुमार के दाहिने पैर में पूरी तरह से लिपट गया। इस दौरान उनका पैर चोटिल होने से बाल – बाल बचा। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने अपने पैर को छुड़ाया और फिर अजगर को बोरी में भरकर सुरक्षित ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान सर्प मित्र ने लोगों को अजगर से बचाव के तरीके भी बताए।

क्या बोले डीएफओ?
इस मामले पर गोंडा के डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी ने बताया कि कहीं भी अजगर दिखाई देने पर वन विभाग को सूचना दें। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम पूरी तरह से सक्रिय है और कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। बिना विभाग को सूचना दिए निजी व्यक्तियों से अजगर पकड़वाना जोखिम भरा हो सकता है। यदि इस दौरान कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित लोगों की होगी।

लेखक के बारे मेंविशाल चौबेविशाल चौबे नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। विशाल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम, शासन और व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल का अनुभव हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। विशाल चौबे ने टाइम्स ग्रुप से पहले लाइव यूपी न्यूज 24 और दैनिक भास्कर में काम किया है। उन्हें इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा इलेक्शन और यूपी नगर निकाय चुनाव में रिपोर्टिंग करने का भी मौका मिला।

विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्‍लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।

पत्रकारिता अनुभव: डिजिटल मीडिया में 4 साल से कार्यरत

शिक्षा- विशाल चौबे ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज कॉलेज से पत्रकारिता और जनसंचार में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में MA किया है। विशाल चौबे मूलरूप से महराजगंज जिले के रहने वाले हैं।… और पढ़ें



Source link

Related posts

बाबूपुरवा में पड़ोसी ने मां-बेटी से किए अश्लील कमेंट, FIR:महिला का नहाते हुए बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी दी

बच्चे की जुबान फिसली और इंटरनेट पर मच गया धमाल, 91 लाख लोग बोले- हमें भी जाना है मॉनटून – Viral Video Of Kid Calling Mountoon In Spite Of Mountain In Langza Village Of Himachal Pradesh

तालिबान के हाथों में INSAS नहीं, बेल्जियम की FN FNC राइफल! वायरल तस्वीर से क्यों हुआ भ्रम?