बाबूपुरवा में पड़ोसी ने मां-बेटी से किए अश्लील कमेंट, FIR:महिला का नहाते हुए बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी दी


बाबूपुरवा में एक शोहदे की हरकतों से मां-बेटी का जीना दुश्वार हो गया। आरोप है कि युवक आए दिन दोनों पर अश्लील टिप्पणियां करके छेड़खानी करता है। विरोध पर चोरी-छिपे खींची गई फोटो और बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता है। आरोपी की हरकतो

.

बाबूपुरवा निवासी महिला के मुताबिक मोहल्ले में रहने वाला आरोपी रंजीत यादव आए दिन उन्हें और उनकी बेटी को परेशान करता है। आरोप है कि उसने घर की छत और कमरे की ओर सीसीटीवी कैमरे का फोकस कर रखा है, इससे मां-बेटी मानसिक तनाव में हैं।

महिला ने पुलिस को बताया कि बीती 25 सितंबर को नहाने के बाद जब वह छत पर पहुंचीं तो आरोपी अपनी छत से उनका वीडियो बना रहा था। विरोध पर उसने गाली–गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की लगातार हरकतों से परेशान महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related posts

दुनिया घूम रहा भारतीय युवक पहुंचा थाईलैंड, लोग बोले- विदेश में देश की बदनामी करवा रहा है | Thailand Temple Indian Youtuber Anything Banshi Free Shelter Police Viral Video

दोनों हाथ छोड़कर सीट पर लेटा युवक, पैर भी ऊपर किए, पीछे बैठे दोस्त बनाते रहे VIDEO; झांसी में बाइक पर खतरनाक स्टंट

बच्चे की जुबान फिसली और इंटरनेट पर मच गया धमाल, 91 लाख लोग बोले- हमें भी जाना है मॉनटून – Viral Video Of Kid Calling Mountoon In Spite Of Mountain In Langza Village Of Himachal Pradesh