ग्रेटर नोएडा में ऑडी और ग्लैंजा की जोरदार भिड़ंत, सड़क पर पलटी 50 लाख की कार; Video Viral


जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को 130 मीटर रोड पर टोयोटा ग्लैंजा और ऑडी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर से ऑडी कार सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद लोगों ने ड्राइवर की मदद से कार सीधी की।

हादसा क्षेत्र के चार मूर्ति चौराहे से कुछ दूरी पर हुआ था। टक्कर के बाद ग्लैंजा सड़क के किनारे चली गई, जबकि ऑडी बीच रोड पर पलट गई। दोनों कारों में सिर्फ ड्राइवर सवार थे।

ऑडी का वीडियो हो रहा वायरल

गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। दोनों कारों के ड्राइवर गाड़ियां लेकर मौके से चले गए थे।

मंगलवार को ऑडी कार को सीधा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को घटना पता चली।

प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है। वीडियो के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।



Source link

Related posts

संभल: राधा-कृष्ण के भजनों पर झूम उठीं यूपी की मंत्री, हाथ पकड़कर मंच पर किया डांस, वीडियो वायरल – UP Minister Gulab Devi Dances With Radha Krishna Artists At Sambhal Event Video Goes Viral lclam

Jamui Viral Video Case: जमुई कांड पर आया बड़ा अपडेट | Samrat Chaudhary | Bihar | Jamui Viral Video Case: जमुई कांड पर आया बड़ा अपडेट | Samrat Chaudhary

कजरा रे गाने पर ताई ने लगाए जबरदस्त ठुमके, शानदार डांस देख युवा भी रह गए हैरान – Viral Old Woman Dance On Kajra Re Song Viral Video Tai Ka Dance On Mehndi