ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे शख्स को मारी टक्कर, एक मूर्ति चौक एक्सीडेंट का वीडियो वायरल


जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। एक मूर्ति चौक पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

लोगों के मुताबिक, हादसा 5 सितंबर को तड़के करीब 4:35 बजे हुआ था। पीड़ित एक मूर्ति चौक पर सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से आई टाटा पंच कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था।

आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा है और अचानक तेज रफ्तार कार उसे टक्कर मार देती है। प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि मामले में आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे में प्रयुक्त टाटा पंच कार को भी कब्जे में लेकर कोतवाली में दाखिल कर दिया गया है।



Source link

Related posts

Farrukhabad News:वायरल बुखार के साथ मरीजों में घट रहे प्लेटलेट्स – Platelet Counts Dropping In Patients With Viral Fever

Ayodhya News: खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, 12 हजार का चालान , Ayodhya Hindi News

बिना ड्राइवर सड़क पर दौड़ी एमजी विंडसर ईवी!:पेड़ से टकराने के बाद भी घूमते रहे पहिए, देखें वायरल वीडियो – Driverless Mg Windsor Ev Crashes Into Tree In Ludhiana, Video Goes Viral: Check Details