टेलर स्विफ्ट का ऐतिहासिक कीर्तिमान
इस साल के ग्रैमी नॉमिनेशन में टेलर स्विफ्ट का नाम भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। उनके एल्बम ‘द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल’ को ‘एल्बम ऑफ द ईयर’ श्रेणी में जगह मिली है। इस नॉमिनेशन के साथ ही टेलर स्विफ्ट लगातार पांच स्टूडियो एल्बम के लिए इस प्रतिष्ठित श्रेणी में नामांकित होने वाली दूसरी कलाकार बन गई हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि केंड्रिक लैमर ने हासिल की थी।
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 के लिए पात्रता अवधि 31 अगस्त 2025 से 28 अगस्त 2026 के बीच रखी गई थी। रिकॉर्डिंग एकेडमी के लगभग 16 हजार वोटिंग सदस्य 10 दिसंबर 2026 से 7 जनवरी 2027 के बीच अपने मतों का प्रयोग करेंगे, जिसके बाद विजेताओं का फैसला होगा।
प्रमुख श्रेणियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा
‘रिकॉर्ड ऑफ द ईयर’ श्रेणी में ओलिविया डीन के ‘मैन आई नीड’, एला लैंगली के ‘चूजिन टेक्सास’, ब्रूनो मार्स के ‘आई जस्ट माइट’ और रे के ‘वेयर इज माय हस्बैंड!’ के बीच मुकाबला है। वहीं, ‘एल्बम ऑफ द ईयर’ के लिए फीबी ब्रिजर्स, ओलिविया डीन, एला लैंगली, ब्रूनो मार्स और रे के एल्बमों को नामांकित किया गया है। इसके अतिरिक्त ‘बेस्ट न्यू आर्टिस्ट’ श्रेणी में एंजाइन डी पोइट्राइन, गीस, एला लैंगली, स्लेयटर और सिएना स्पिरो को जगह मिली है। अब सभी की निगाहें मुख्य समारोह पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा खिताब किसके नाम होता है।