ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Hanuman Ansh के साथ फिर हुआ चमत्कार, 58वें दिन कमाई में दृश्यम 3 के सामने नहीं मानी हार


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कि जब कोई बड़ी नई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है, तो पहले से कमाई के मामले में धमाल मचाने वाली पुरानी मूवी पर उसका असर पड़ता है। लेकिन दृश्यम 3 के आने के बाद फिलहाल हनुमान अंश के मामले में ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। 

अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म की रिलीज के बावजूद नीम करोली बाबा की बायोपिक फिल्म हनुमान अंश ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में हार मानती हुई नजर नहीं आ रही है। आइए जानते हैं कि 58वें दिन इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ है। 

हनुमान अंश ने वर्ल्डवाइड किया कमाल

रिलीज का दूसरा महीना पूरा करने की दहलीज पर खड़ी हनुमान अंश ने अब तक कमाई के मामले में ऐतिहासिक प्रदर्शन करके दिखाया है। महज 2 करोड़ के बजट में बनने वाली ये फिल्म पूरी दुनिया में 400 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी है। फिल्म की मोटी कमाई का सिलसिला रिलीज के 58वें दिन भी जारी रहा।

यह भी पढ़ें- 58वें दिन भी करोड़ों में खेल रही Hanuman Ansh, शनिवार को नीम करोली बाबा के आशीर्वाद से हुई धनवर्षा

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार हनुमान अंश ने बीते शनिवार को ग्लोबली 4 करोड़ के करीब कारोबार किया है और अब इसके साथ ही हनुमान अंश ने पूरी दुनिया में 420 करोड़ की कमाई कर ली है, जो ये बताने के लिए काफी है कि नीम करोली बाबा की इस बायोपिक ने सही मायनों में दुनियाभर के सिनेप्रेमियों का दिल जीत लिया है। शनिवार शुक्रवार की तुलना में शनिवार को बिजनेस में काफी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है।

हनुमान अंश की कमाई के इन ताजा आंकड़ों को देखकर ये साफ कहा जा सकता है कि अजय देवगन की दृश्यम 3 के आने के बाद भी हनुमान अंश ने अपनी दावेदारी और मजबूत की है। माना जा रहा है कि रविवार को भी ये धार्मिक फिल्म इसी तरह का बिजनेस करती दिख सकती है। 

हनुमान अंश बनी नंबर-1 फिल्म 

वैसे तो इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 है। लेकिन बजट के आधार पर मुनाफे कमाने के मामले में निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की हनुमान अंश सबसे अधिक सफल रही है और इसी वजह ये मूवी 2026 की सबसे अधिक प्रॉफिट करने वाली एकमात्र मूवी बन चुकी है। 



Source link

Related posts

फिल्म ‘डिगर’ के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बीच टॉम क्रूज़ ने अपनी बात रखी।

Box Office: ‘दृश्यम 3’ ने 2 दिनों में ही वसूली बजट की पूरी लागत, 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार

शनिवार को ‘दृश्यम 3’ बनी नंबर वन, ‘द वन’ से आगे निकली डोरेमोन, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन