शनिवार को ‘दृश्यम 3’ बनी नंबर वन, ‘द वन’ से आगे निकली डोरेमोन, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन


थिएटर में इन दिनों कई फिल्में लगी हैं. 2 अक्टूबर को बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की कई फिल्में रिलीज हुईं. वहीं इसके अलावा और भी कई फिल्में थिएटर में लगी हैं. आइए जानते हैं शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर कौनसी फिल्म आगे निकली है.

फिल्म ने शनिवार को 53.50 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं पहले दिन फिल्म ने 62 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. फिल्म ने ग्रॉस 138.60 करोड़ और नेट 115.50 करोड़ कमाए. दुनियाभर में फिल्म ने 177.10 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 38.50 करोड़ की कमाई की. फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं.

फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में तबु, जयदीप अहलावत, श्रिया सरन, प्रकाश राज, रजत कपूर, इशिता दत्ता जैसे स्टार्स दिखे.

‘एवेंजर्स एंडगेम’
फिल्म ने शनिवार को 1.42 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 274 शोज मिले और 51.1 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने ग्रॉस 40.88 करोड़ और 34.41 करोड़ का नेट कलेक्शन किया.

‘सिग्मा’
फिल्म के तमिल वर्जन ने दूसरे दिन 95 लाख कमाए. वहीं तेलुगू वर्जन ने 55 लाख कमाए. वहीं फिल्म के तमिल वर्जन ने पहले दिन 1.50 करोड़ कमाए और तेलुगू वर्जन ने 85 लाख का कलेक्शन किया था. फिल्म ने टोटल 4.40 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. वहीं 3.85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. 

‘प्रेम कीटाणु’
फिल्म ने दूसरे दिन 65 लाख कमाए. वहीं पहले दिन फिल्म ने 50 लाख का कलेक्शन किया. फिल्म ने दो दिन में टोटल 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया.

‘डोरेमोन: कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल 2026’
एनिमेटेड फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. शनिवार को फिल्म के हिंदी वर्जन ने 3.99 करोड़ कमाए. वहीं तेलुगू वर्जन ने 62 लाख और तमिल वर्जन ने 47 लाख का कलेक्शन किया. पहले दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने 1.60 करोड़, तेलुगू वर्जन ने 22 लाख और तमिल वर्जन ने 13 लाख का कलेक्शन किया. फिल्म ने इंडिया में नेट 7.03 करोड़ और ग्रॉस 8.83  करोड़ कमाए.

‘द वन’
फिल्म ने शनिवार को 2 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म को 2,076 शोज मिले और 26 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म को नौवें दिन 103,306 फुटफॉल मिला. फिल्म ने 58.85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं 69.96 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. दुनियाभर में फिल्म ने 76.46 करोड़ का बिजनेस किया.





Source link

Related posts

फिल्म ‘डिगर’ के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बीच टॉम क्रूज़ ने अपनी बात रखी।

Box Office: ‘दृश्यम 3’ ने 2 दिनों में ही वसूली बजट की पूरी लागत, 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Hanuman Ansh के साथ फिर हुआ चमत्कार, 58वें दिन कमाई में दृश्यम 3 के सामने नहीं मानी हार