ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Mirzapur: The Movie का भौकाल टाइट, शनिवार को कर डाली ताबड़तोड़ कमाई


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, जितेंद्र, दिव्येंदु और रवि किशन जैसे शानदार सितारों से सजी फिल्म मिर्जापुर: द मूवी ने 4 सितंबर को दुनियाभर में सिनेमाघरों में दस्तक दी। यह मूवी प्राइम वीडियो की हिट सीरीज मिर्जापुर पर आधारित है।

दर्शकों ने इसे थिएटर्स में भी खूब प्यार दिया और अब आइए जानते हैं 9 वें फिल्म ने घरेलू और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कैसा प्रदर्शन किया है-

यह भी पढ़ें- शुक्रवार को Mirzapur-The Movie ने फैलाई बॉक्स ऑफिस पर दहशत, Haiwaan और हनुमान अंश भी नहीं हिला पाए सिंहासन

मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9

सैकनिल्क के मुताबिक, मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) ने पहले दिन 25.75 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ खाता खोला था। दूसर दिन इस फिल्म ने 32 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की और वीकेंड पर 36 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन किया।

चौथे दिन से कमाई में थोड़ी गिरावट आई लेकिन यह डबल डिजीट में ही कमाई कर रही है। 9वें दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 12.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

इस कलेक्शन के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 170.45 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 203.19 करोड़ रुपये हो गया है।

दुनियाभर में की जबरदस्त कमाई

घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ एक्शन क्राइम थ्रिलर ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी गर्दा उड़ा रखा है। फिल्म ने शनिवार को दुनियाभर में 4 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ 245.19 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब तक टोटल 42 करोड़ रुपये की ओवरसीज कमाई हो चुकी है।

मिर्जापुर: द मूवी कलेक्शन डे 9- 12.50 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 170.45 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 245.19 करोड़ रुपये

मिर्जापुर के बारे में

‘मिर्जापुर: द मूवी’ एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और पुनीत कृष्णा ने लिखा है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अली फजल (Ali Fazal), दिव्येंदु (Divyendu), जितेंद्र कुमार (Jitendra) और रवि किशन (Ravi Kishan) मुख्य भूमिकाओं में हैं।



Source link

Related posts

Haiwaan Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर चारों खाने चित हुई ‘हैवान’, नहीं चला सैफ अली खान-अक्षय कुमार का जादू, कमाई जान छूट जाएगी हंसी

शनिवार को बदला Haiwaan की कमाई का गणित, ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर’ के बीच Box Office पर की शॉकिंग कमाई

Box Office: ‘हनुमान अंश’ की शनिवार को ऊंची छलांग, ‘हैवान’ से 640% अध‍िक कमाई, अब विदेशों में भी बंपर शुरुआत – hanuman ansh collection day 37 vs haiwaan box office day 2 neem karoli baba film bumper start overseas as well