ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर The Vvaan का हुआ कमबैक, छठी मैया की कृपा से मंगलवार को हुई धनवर्षा


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म द वन (The Vvaan) को बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला और ओपनिंग वीकेंड तक द वन ने ठीकठाक कमाई भी की। 

लेकिन मंडे को द वन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई, हालांकि, अब मंगलवार के दिन सिद्धार्थ की इस मूवी ने जोरदार तरीके से वापसी करते हुए है बंपर कमाई कर ली है। 

पांचवें दिन द वन का कमबैक

लंबे समय के इंतजार के बाद फिल्म द वन को थिएटर्स में रिलीज किया गया। निर्माता एकता कपूर की इस मूवी को लेकर काफी चर्चा हो रही थी, लेकिन कमर्शियल तौर पर उतना अधिक प्रभाव नहीं छोड़ने में ये मूवी नाकाम रही। हालांकि, मंगलवार के दिन द वन पर छठी मैया की कृपा बरसी है और मूव ने बंपर कारोबार किया है।

यह भी पढ़ें- मंगलवार को The Vvaan की निकली लॉटरी, Hanuman Ansh से ज्यादा छाप ले गई नोट

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के पांचवें दिन द वन ने करीब दुनियाभर में 7 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है। जिसकी मदद से अब इस फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 57 करोड़ से अधिक हो गया है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को द वन के बिजनेस में काफी इजाफा देखने को मिला है, जोकि प्रतिशक के हिसाब से 14.3% है। 

वीक डे में अगर कोई फिल्म इतना अच्छा कारोबार करती है, तो यकीनन तौर पर उसके लिए आगे का रास्ता सफलता के आधार पर खुल जाता है। अब देखना ये दिलचस्प रहेगा कि आने वाले दिनों में द वन ग्लोबली कितना और अधिक कारोबार कर पाती है। 

बात की जाए द वन की कास्ट के बारे में तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा इस मूवी में अनूप सोनी, श्वेता तिवारी और सुनील ग्रोवर जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में मौजूद हैं। 

क्या है द वन की कहानी

दरअसल द वन बिहार के एक गांव की लोककथा और संस्कृति पर आधारित है, जिसमें वन देवी की अलौकिक शक्तियों और एक रहस्यमयी जंगल की स्टोरी को हाईलाइट किया है। साथ ही इसमें छट के पावन पर्व की मान्यताओं को भी शामिल किया गया है। कुल मिलाकर कहा जाए तो ये एक रोमांचक मूवी। 



Source link

Related posts

Hanuman Ansh Collection: 54 दिन में 1.53 करोड़ दर्शकों ने देखी फिल्‍म, 15519% प्रॉफिट, बाबा नीम करोली की महिमा! – hanuman ansh collection day 54 neem karoli baba film registers over 15 million footfalls yielding a profit of 15519 percent

‘द पैराडाइस’ ने आमिर-शाहरुख की फिल्मों को पछाड़ा, विदेशी ऑडियंस भी हुई दीवानी, Bollywood Hindi News

Box Office: ‘द वन’ की 5वें दिन भी धूम, थ‍िएटर के बाहर चप्‍पल उतार रहे लोग, आस्‍था के आगे ‘पैराडाइज’, ‘एंडगेम’ ढेर – the vvaan force of the forest box office collection day 5 vs the paradise and avengers endgame encore