चक्रवात मुरासु से लेकर पीवी सिंधू की शानदार वापसी तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 2 नवंबर की बड़ी खबरें


Today School Assembly News: देश की बड़ी खबरें

महादेव बेटिंग ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया, CBI करेगी पूछताछ

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में कार्रवाई हुई है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर इस अवैध सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित करा लिया है. CBI की एक विशेष टीम उसे लेकर भारत पहुंची है. अब उसे रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया जाएगा.

पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें

Vande Bharat Train: बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी, जानें रूट और टाइमिंग

बेंगलुरु और मुंबई के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार (1 नवंबर) को बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस नई ट्रेन के शुरू होने से दोनों महानगरों के बीच रात के समय यात्रा करना आसान होगा. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 16 डिब्बों वाली इस ट्रेन की नियमित सेवाएं 2 और 3 नवंबर से अलग-अलग दिशाओं में शुरू होंगी.

Cyclone Murasu: 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा चक्रवात मुरासु, 120 किमी/घंटे की होगी रफ्तार; ओडिशा में हाई अलर्ट

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहन दबाव रविवार को चक्रवाती तूफान में बदल गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसका नाम ‘मुरासु’ रखा है. तूफान के 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है. इसके मजबूत होकर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने का भी अनुमान है.

पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें

1 नवंबर से दिल्ली में इन लाखों गाड़ियों की एंट्री पर रोक, पार्किंग भी हुई महंगी, 50% वर्क फ्रॉम होम का आदेश

दिल्ली में सर्दियों के दौरान बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने 1 नवंबर 2026 से विशेष विंटर एक्शन प्लान लागू कर दिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में दूसरे राज्यों से आने वाली 10 लाख से ज्यादा गाड़ियों की एंट्री पर रोक लग सकती है. वहीं, सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में कर्मचारियों की फिजिकल उपस्थिति 50 प्रतिशत तक सीमित कर दी गई है. यानी बाकी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करना होगा. इतना ही नहीं, दिल्ली में पार्किंग चार्ज भी दोगुना कर दिया गया है.

Today School Assembly News: खेल जगत की बड़ी खबरें

पीवी सिंधू ने जीता हाइलो ओपन 2026 का खिताब, फाइनल में डेनमार्क की लाइन केयर्सफेल्ड को हराया

फ्रेंच ओपन के फाइनल में हार के बाद भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने शानदार वापसी की है. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने रविवार को जर्मनी में खेले गए हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल में उन्होंने डेनमार्क की आठवीं वरीयता प्राप्त लाइन होजमार्क केयर्सफेल्ड को सीधे गेम में 21-12, 21-14 से हराया. यह मौजूदा सीजन में सिंधू का दूसरा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब है. इससे पहले उन्होंने जुलाई में जापान ओपन की ट्रॉफी जीती थी.

पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें

IND vs NZ 5th T20 Highlights: न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया, टीम इंडिया ने 3-2 से जीती सीरीज

न्यूजीलैंड टीम ने पांचवां और आखिरी मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया है. न्यूजीलैंड की तरफ से टिम सीफर्ट ने सर्वाधिक 93 रन बनाए, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने भी 65 रन का अहम योगदान दिया. वहीं, भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. इसी के साथ भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीत ली.

Today School Assembly News: विदेश की बड़ी खबरें

बांग्लादेश में वेतन को लेकर गारमेंट मजदूरों की तोड़फोड़, ढाका-गाजीपुर में बॉर्डर गार्ड तैनात

बांग्लादेश के प्रमुख औद्योगिक शहरों ढाका और गाजीपुर में न्यूनतम वेतन 30,000 टका करने की मांग को लेकर गारमेंट फैक्ट्री के मजदूरों ने रविवार को उग्र विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने ढाका-टांगैल हाईवे समेत कई अहम सड़कों पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की.

पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें

जापान में भूकंप के तेज झटके, 6.0 रही तीव्रता

जापान में रविवार, 1 नवंबर 2026 की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 दर्ज की गई. भारतीय समयानुसार सुबह करीब 3 बजकर 45 मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र जापान के शिमा शहर से लगभग 58 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में था.

Today School Assembly News: शिक्षा जगत की बड़ी खबरें

हापुड़ की तनीषा को मिले 6 गोल्ड मेडल, पिता चलाते हैं मिठाई की दुकान

आईआईटी में पढ़ाई करना कई स्टूडेंट्स का सपना होता है, लेकिन यहां पढ़ाई के दौरान अपनी अलग पहचान बनाना आसान नहीं है. हापुड़ की तनीषा अग्रवाल ने आईआईटी बीएचयू में ऐसा ही शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग में अपने विभाग में पहला स्थान हासिल किया. इसके लिए उन्हें छह गोल्ड मेडल समेत कुल नौ पुरस्कार मिले हैं. आईआईटी बीएचयू के 15वें दीक्षांत समारोह में तनीषा को इन उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया.

पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें



Source link

Related posts

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 2 नवंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 2 november 2026 morning top news headlines ntc

Haryana Morning News : अतिथि अध्यापकों की CM सैनी से आज मुलाकात, आज एक मंच पर दिखेंगी हरियाणा की चार पीढ़ियां, रोडवेज कर्मचारियों का आंदोलन जारी समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…

CG Morning News : CM साय का दिल्ली दौरा…