CG Morning News : CM साय का दिल्ली दौरा… 


CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे. वह सुबह 9 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने के बाद 9:45 बजे इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 11:50 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. दिल्ली पहुंचने के बाद दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से कार द्वारा छत्तीसगढ़ सदन के लिए रवाना होंगे. यहां उनकी केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री साय दिल्ली में ही रात्रि विश्राम करेंगे.

राज्योत्सव 2026 का आज दूसरा दिन

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का आज दूसरा दिन है. इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वहीं, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, सुनील सोनी, अनुज शर्मा और इंद्र कुमार साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. राज्योत्सव के दूसरे दिन शाम 6 बजे ‘मैं अयोध्या हूं’ नाट्य प्रस्तुति का मंचन होगा. इसके बाद शाम 7 बजे रायपुर के कलाकार सुनील सोनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे. रात 8 बजे बॉलीवुड पार्श्व गायिका स्वास्ति मेहुल अपनी गायकी से राज्योत्सव के मंच को सजाएंगी. शिल्पग्राम में दोपहर 3 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी. यहां लोकसंगीत, ओडिसी, कथक, पंडवानी और सुआ नृत्य सहित कुल 11 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी. 

दुर्ग से दिल्ली के बीच आज चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

दुर्ग. रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग से दिल्ली जंक्शन के बीच 2 नवंबर को एक फेरे की फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन नंबर 08795 दुर्ग से सुबह 11 बजे रवाना होकर रायपुर, उसलापुर, शहडोल, कटनी मुड़वारा, सागर, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट और मथुरा होते हुए अगले दिन सुबह 8:30 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी. इस ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिनमें 14 एसी थर्ड इकोनॉमी, एक एसी सेकंड, एक स्लीपर और दो पावर कार शामिल हैं.

दुर्ग में आज नहीं होगा राज्योत्सव का कार्यक्रम

दुर्ग. दुर्ग में आज राज्योत्सव का कार्यक्रम नहीं होगा. अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के निधन के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. यह कार्यक्रम दुर्ग कलेक्ट्रेट में आयोजित होना था. आयोजन में कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होनी थीं.

महासमुंद में आज जिला स्तरीय राज्योत्सव 

महासमुंद. छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय महासमुंद में 2 नवंबर को भव्य राज्योत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा. सशक्त नारी, युवा उड़ान थीम पर आयोजित यह जिला स्तरीय समारोह शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय परिसर स्थित मिनी स्टेडियम में शाम 4 बजे से शुरू होगा. राज्योत्सव के अवसर पर जिले के शासकीय भवनों को 1 से 3 नवंबर तक रोशनी से सजाया जाएगा. 

गौरेला पेंड्रा मरवाही में आज जिला स्तरीय राज्योत्सव

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 26 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य स्तर पर 1 से 3 नवम्बर तक और जिला स्तर पर 2 नवम्बर को राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है. जिला प्रशासन द्वारा गुरूकुल ग्राउंड पेण्ड्रारोड में आयोजित राज्योत्सव के मुख्य अतिथि तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धर्मजीत सिंह होंगे. गुरुकुल ग्रांउड पेण्ड्रारोड में आयोजित राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिध्द गायिका छाया चंद्राकर की टीम लोक छाया द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी. इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा शैला, सुवा, डंडा, कर्मा, बार आदि लोक नृत्यों की प्रस्तुति होगी. निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार शाम 4 से 5 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी. इसी क्रम में 5 से 5.10 बजे तक ग्राम पंचायत बारीउमराव की शैला नृत्य, 5.10 से 5.20 बजे तक लमना की सुवा नृत्य, 5.20. से 5.30 बजे तक सेमरदर्री की डंडा नृत्य, 5.30 से 5.40 बजे तक सेमरदर्री का करमा नृत्य, 5.40 से 5.50 बजे तक आमगांव की बार नृत्य, 5.50 से 6 बजे तक लमना की शैला नृत्य और 6 से 7 बजे तक ग्राम पंचायत जाटादेवरी की दल द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी. शाम 7 से 8 बजे तक मंचीय कार्यक्रम के बाद 8 बजे से लोक छाया की प्रस्तुति होगी.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Related posts

Haryana Morning News : अतिथि अध्यापकों की CM सैनी से आज मुलाकात, आज एक मंच पर दिखेंगी हरियाणा की चार पीढ़ियां, रोडवेज कर्मचारियों का आंदोलन जारी समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…

चक्रवात मुरासु से लेकर पीवी सिंधू की शानदार वापसी तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 2 नवंबर की बड़ी खबरें

Bangladesh Latest News, Updates in Hindi | बांग्लादेश के समाचार और अपडेट