चलते-चलते::एआई को पटकथा और निर्देशन सिखा रहे हॉलीवुड के हुनरमंद, National Hindi News


हॉलीवुड के पुरस्कार विजेता लेखक, निर्देशक और निर्माता एआई को सिखाने के लिए एक नई संकट का सामना कर रहे हैं। 12 डॉलर से 200 डॉलर प्रति घंटे के अस्थायी काम में, वे एआई को पटकथा लिखने और फिल्म निर्माण के अन्य जटिल कार्यों में प्रशिक्षित कर रहे हैं, जबकि महामारी और राइटर्स स्ट्राइक के चलते काम की कमी से जूझ रहे हैं।

संकट हॉलीवुड के हुनरमंद अब एआई को सिखा रहे हैं पटकथा और निर्देशन का हुनर

लॉस एंजिल्स, एजेंसी। हॉलीवुड के पुरस्कार विजेता लेखक, निर्देशक और निर्माता अब एक अनोखे और अजीब संकट से जूझ रहे हैं। अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए वे उन मॉडल्स को ट्रेनिंग दे रहे हैं, जो भविष्य में उन्हीं की जगह ले सकते हैं।

12 डॉल से 200 डॉलर प्रति घंटे मेहनताना

रिपोर्ट के अनुसार, बड़े-बड़े पुरस्कार जीत चुके स्क्रीनराइटर और प्रोड्यूसर 12 डॉलर से 200 डॉलर प्रति घंटे के अस्थायी काम पर एआई को इंसानी समझ और बारीकियां सिखा रहे हैं। ये क्रिएटिव्स एआई को पटकथा लिखने, शूटिंग शेड्यूल तैयार करने, लोकेशन के खतरों का आकलन करने और बजट संभालने जैसे जटिल काम सिखा रहे हैं।

मंदी के दौर से जूझ रहा हॉलीवुड

हॉलीवुड में काम की कमी इस कदम की मुख्य वजह है। रिपोर्ट के अनुसार, लॉस एंजिल्स में शूटिंग के दिन 2021 से 2025 के बीच 48% तक घट चुके हैं। अमेरिकी श्रम सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, जुलाई 2022 से मई 2026 के बीच फिल्म और साउंड रिकॉर्डिंग उद्योग में नौकरियां 450,000 से घटकर 326,000 रह गई हैं। यानी 28 फीसदी की गिरावट आई है। महामारी, राइटर्स स्ट्राइक और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स द्वारा फंड में कटौती ने इस मंदी को और बढ़ा दिया है।

एआई का दायरा बढ़ा

मर्कोर, माइक्रो1 और हैंडशेक जैसी एआई ट्रेनिंग एजेंसियां इस समय हॉलीवुड के इस हुनर को भुना रही हैं। ये एजेंसियां ओपनएआई और एंथ्रोपिक जैसी दिग्गज एआई कंपनियों के लिए काम करती हैं। हाल ही में माइक्रो1 ने 5 साल से अधिक अनुभव वाले निर्माताओं के लिए 85 डॉलर प्रति घंटे का जॉब ऑफर निकाला था, जिसमें उन्हें एआई के लिए वास्तविक प्रोडक्शन परिदृश्य तैयार करने थे।

रचनात्मकता की जगह नहीं ले सकता

इस काम से जुड़े सभी लोग हताश नहीं हैं। 56 वर्षीय स्क्रीनराइटर जोडी व्हीलर का मानना है कि एआई विचार तो दे सकता है, लेकिन यह जल्द ही कोई ऑस्कर विजेता स्क्रिप्ट नहीं लिखने वाला। उनके अनुसार, यह तकनीक लेखकों के लिए नए विचार खोजने का जरिया भी बन सकती है। इसी तरह अमेजन और एचबीओ जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए लिख चुकीं एक अन्य राइटर ने कहा एआई में मानवीय भावनाओं की गहराई और समझ नहीं है। यह क्राइम शो तो लिख सकता है, लेकिन ‘सक्सेशन’जैसा गहराई वाला ड्रामा नहीं बना सकता।

नेटफ्लिक्स भी कर रहा एआई का उपयोग

नेटफ्लिक्स ने खुलासा किया है कि 2026 में उसके 1000 में से 300 शीर्षकों में एआई का उपयोग किया गया। नए और युवा फिल्म निर्माता भी कम बजट में फिल्में बनाने के लिए एआई का सहारा ले रहे हैं।

एआई ट्रेनिंग का मेहनताना

घंटे की कमाई मुख्य काम

न्यूनतम दर 12डॉलर बुनियादी ट्रांसक्रिप्शन, वॉयस क्लिप्स और बैकग्राउंड , आवाजों की टैगिंग।

अधिकतम दर 200डॉलर स्क्रिप्ट राइटिंग, शूटिंग शेड्यूल तैयार करना, पिच डेक बनाना।

नौकिरयां 4.50 लाख(2022

शूटिंग के दिन घट रहे

वर्ष 2024 वर्ष 2025

पहली तिमाही 6823 5295

दूसरी तिमाही 5749 5394

तीसरी तिमाही 5048 4380

चौथी तिमाही 5860 4625

स्रोत: फिल्म एलए रिसर्च

सामान्य प्रश्न

हॉलीवुड में लेखक और निर्माता किस संकट का सामना कर रहे हैं?

हॉलीवुड के पुरस्कार विजेता लेखक, निर्देशक और निर्माता एआई को सिखाने के लिए संकट का सामना कर रहे हैं।

लेखक एआई को कौन-कौन से जटिल कार्य सिखा रहे हैं?+

नेटफ्लिक्स ने कब खुलासा किया कि एआई का उपयोग किया गया?+



Source link

Related posts

हिंदी से अलग है Toxic का इंग्लिश ट्रेलर, Yash के सीन्स ने किया हैरान; फैंस बोले- ‘हॉलीवुड जैसा…’

हॉलीवुड का जादू वापस आ गया है।

बॉलीवुड पर भारी हॉलीवुड का जादू! स्पाइडर-मैन के आगे फीकी बॉलीवुड फिल्में, टालनी पड़ीं रिलीज डेट्स