बॉलीवुड पर भारी हॉलीवुड का जादू! स्पाइडर-मैन के आगे फीकी बॉलीवुड फिल्में, टालनी पड़ीं रिलीज डेट्स


दीपेश पांडे, मुंबई। पिछले महीने प्रदर्शित हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर मैन :ब्रांड न्यू डे भारत में 475 करोड़ रुपये कमाकर वाली सर्वाधिक कमाई करने वाली हालीवुड फिल्म बनी।

उससे पहले प्रदर्शित हालीवुड फिल्म द ओडिसी ने 174 करोड़ रुपये कमाए थे। हिंदुस्तानी दर्शकों के बीच हालीवुड फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए फिल्मकार भी अपने प्रचार के तरीके बदल रहे हैं। भारतीय सिनेमा पर पिछले कुछ वर्षों में हालीवुड फिल्मों के प्रदर्शन, प्रभाव और उनकी बदलती रणनीतियों की पड़ताल करती स्टोरी

भारतीय फिल्मों पर भी पड़ा असर

जुलाई में भारतीय बाक्स आफिस पर हालीवुड फिल्मों ने मजबूत पकड़ दिखाई। ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (475 करोड़ रुपये से ज्यादा), ‘द ओडिसी’ (175 करोड़ रुपये), एविल डेड बर्न (32.32 करोड़), मोआना (6.17 करोड़),द इनवाइट (3.92 करोड़), द डेथ आफ राबिनहुड (17 लाख), मिनियंस एंड मांस्टर्स (13.7 करोड़) ने भारत में कुल मिलाकर करीब 705 करोड़ रुपये की कमाई की।

वहीं जुलाई में ही प्रदर्शित हुई 17 हिंदी फिल्मों की कुल कमाई मिलाकर 253.98 करोड़ रुपये ही रही। जिसमें धमाल 4 (163.51 करोड़)  और अल्फा (57.72 करोड़) जैसी बड़े बजट और सितारों वाली फिल्में भी रही। वहीं धमाल 4, ओह माय डाग जैसी कई हिंदी फिल्मों को इनसे टकराव से बचने के लिए अपनी रिलीज डेट तक बदलनी पड़ी।

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे को देखते हुए

फिल्म ‘ओह माय डाग’ की रिलीज एक सप्ताह आगे बढ़ानी पड़ी। इसके निर्देशक अमित राय कहते हैं,‘बिल्कुल, हमारी फिल्म पर ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ का असर पड़ा है। जो पारिवारिक दर्शक मुझको चाहिए था, जो कट गए। मेरी फिल्म प्रदर्शित होने से पहले ही वो अपनी जेब से 500-1000 रुपये खर्च कर चुके थे।

हमारे यहां सिस्टम भी ऐसा है कि छोटी और बड़ी फिल्म, दोनों के टिकट की कीमतों में कोई फर्क नहीं है। सिर्फ मेरी फिल्म नहीं,अगर किसी भी फिल्म के सामने ‘द ओडीसी’ और ‘स्पाइडर मैन’ जैसी फिल्म आएगी, तो उनके हिस्से के शो जाएंगे ही। हमने अपने यहां पहले ही छोटी और बड़ी फिल्मों के तौर पर वर्गीकरण कर रखा है।

ऐसे में बाजार में जब कोई बड़ी हालीवुड फिल्म आ जाती है, हमारी बड़ी फिल्में भी उनके सामने बहुत छोटी लगती हैं। जबकि साउथ में सामने कोई भी फिल्म हो, वहां सभी मिलकर अपनी इंडस्ट्री का साथ देते हैं।’

बड़े बाजार के लिए बदलते दांव

हॉलीवुड के निर्माता भी भारतीय दर्शकों को लुभाने के लिए अलग-अलग रणनीतियों के तहत काम कर रहे हैं। भारत में हॉलीवुड के बदलती प्रचार शैली और रणनीतियों को लेकर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श कहते हैं, ‘यह बदलाव ही तो है कि द ओडिसी का प्रचार करने के लिए हमारे यहां क्रिस्टोफर नोलन, अपनी पूरी फिल्म की टीम के साथ आए थे।

हॉलीवुड वाले अब समझ रहे हैं कि भारत बहुत बड़ा मार्केट है। स्पाइडरमैन, सुपरमैन, बैटमैन और एवेंजर्स जैसी हालीवुड फिल्में बहुत बड़ी ब्रांड हैं। स्पाइडर मैन के बाद अभी एवेंजर्स आएगी शायद वो स्पाइडर-मैन का भी रिकार्ड तोड़े दे। अभी हॉलीवुड फिल्मों का बहुत ही सुनहरा दौर चल रहा है। वो हमारी लोकल फिल्मों को टक्कर दे रही है।’

इंटरनेट पर बढ़ती पहुंच  

इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों ने दर्शकों के लिए वैश्विक सिनेमा से जुड़ना सहज बना दिया है। अब सिर्फ महानगर ही नहीं टियर-2, टियर-3 शहरों और ग्रामीण इलाकों में भी क्षेत्रीय भाषाओं में डब हालीवुड फिल्मों के दर्शक तेजी से बढ़ रहे हैं। फिल्म एक्जीबिटर और वितरक अक्षय राठी कहते हैं, ‘टियर 2 और टियर 3 शहरों में हॉलीवुड फिल्मों की पहुंच अचानक नहीं बढ़ी है।

यह पिछले 25 वर्षों में धीरे-धीरे हुआ है। तब से ही हालीवुड फिल्में हिंदी, तमिल, तेलुगु, समेत कई क्षेत्रीय भाषाओं में डब करके रिलीज होती आ रही है। यह 30 वर्षों की अच्छी मार्केटिंग और वितरण का फल है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि हॉलीवुड फिल्मों के कारण सिर्फ भारतीय फिल्मों की रिलीज तिथि बदली गई है। साल 2012 में रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म बोल बच्चन की भारत में ज्यादा मांग को देखते हुए फिल्म द ‘अमेजिंग स्पाइडरमैन’ को भारत में एक सप्ताह पहले रिलीज किया गया था।

किस फिल्म को ज्यादा स्कीन मिलेगी और किसको कम यह फिल्म की मांग पर निर्भर करता है।’ बेहतर विकल्प भारतीय दर्शकों के बीच हॉलीवुड फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता की एक बड़ी वजह उनका अपनी भाषा में उपलब्ध होना भी है। पिछले कुछ वर्षों में हॉलीवुड फिल्में अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भारतीय भाषाओं में पेशेवर तरीके से डब कर रिलीज की जा रही हैं।

दर्शकों से जुड़ाव बढ़ाने के लिए

इन फिल्मों की डबिंग भारतीय सितारों से भी कराई जाती है, जो बाद में फिल्म के प्रचार अभियान का हिस्सा भी बनते हैं। मोगली : द लीजेंड आफ जंगल, अवेंजर्स : एंडगेम और द लायन किंग समेत कई हॉलीवुड फिल्मों की डबिंग के लिए हिंदी संवाद लिख चुके लेखक मयूर पुरी कहते हैं, ‘हिंदी संवाद लिखना सिर्फ ट्रांसलेशन (भाषा अनुवाद) नहीं होता है,यह एक जटिल प्रक्रिया है।

इसके लिए आपको दोनों संस्कृति, उनके दर्शकों की समझ के बारे में गहराई से पता होना चाहिए। यह पता होना आवश्यक है कि मूल फिल्म में फिल्मकार ने किसी सोच के साथ सीन और संवाद लिखा है। हिंदी में लिखते समय भी यह आवश्यक है कि हमारे दर्शक भी उन्हीं भावनाओं के साथ देखें। इसीलिए जब मैं मार्वेल स्टूडियो के साथ काम करता था, हमने तय किया था आयरन मैन, स्पाइडर मैन जैसे नामों के साथ कुछ और चीजों का हिंदी में अनुवाद नहीं करेंगे, वो जैसे है वैसे ही लिखेंगे।

पहले हमारे हिंदी सिनेमा के सितारे डबिंग की इंडस्ट्री को छोटी इंडस्ट्री की दृष्टि से देखते थे। अब शाह रुख खान, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा समेत बड़े सितारे भी डबिंग कर चुके हैं।’

पिछले कुछ वर्षों में भारत में कमाई करने वाली हालीवुड फिल्‍में:

साल 2021 में 218.41 करोड़ रुपये की कमाई के साथ स्पाइडर मैन नो वे होम भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।  

2022 में अवतार : द वे आफ वाटर 378.22 करोड़ रुपये के साथ भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही।

साल 2023 में हालीवुड फिल्मों का दमखम उतना नहीं दिखा। 128.46 करोड़ रुपये के साथ ओपेनहाइमर सबसे ज्यादा कमाई वाली हालीवुड फिल्म रही।

2024 में मुफासा : द लायन किंग (132.60 करोड़ रुपये) और डेडपूल; वुल्वरीन (128.4 करोड़ रुपये) सबसे ज्यादा कमाई वाली दो हालीवुड फिल्में रही।

पिछले साल अवतार फिश एंड फायर 206.55 करोड़ रुपये कमाई के साथ सबसे भारत में पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही।

पिछले पांच वर्षों में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हालीवुड फिल्में  

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे :  475.93  (2026 )

अवतार : द वे आफ वाटर :  378.22 (2022 )

स्पाइडर मैन नो वे होम :  218.41 (2021 )

अवतार : फायर एंड एश :  206.55 (2025 )

द ओडिसी :  176.53 (2026 )

इस साल की आगामी बहुप्रतीक्षित हालीवुड फिल्में:

इंसीडियस : 26 अगस्त
हार्ट आफ द बीस्ट : 25 सितंबर
एवेंजर्स : डूम्सडे : 18 दिसंबर
जुमानजी 3 : 25 दिसंबर

यह भी पढ़ें- तीसरे दिन Spider-Man Brand New Day की हुई चांदी, धुरंधर और द ओडिसी को कमाई में छोड़ा पीछे

यह भी पढ़ें- पहले दिन ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ का रिकॉर्ड तोड़ देगी ‘Spider-Man: Brand New Day’, एडवांस बुकिंग में किया धांसू कलेक्शन



Source link

Related posts

हिंदी से अलग है Toxic का इंग्लिश ट्रेलर, Yash के सीन्स ने किया हैरान; फैंस बोले- ‘हॉलीवुड जैसा…’

हॉलीवुड का जादू वापस आ गया है।

चलते-चलते::एआई को पटकथा और निर्देशन सिखा रहे हॉलीवुड के हुनरमंद, National Hindi News