‘चार लोगों पर हत्या का आरोप…’, टीचर मनीषा की आत्मा से बात करने वाले यूट्यूबर का दावा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल


जागरण संवाददाता, भिवानी। शिक्षिका मनीषा की मौत मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह जांच रिपोर्ट या स्वजन के आरोप नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो है। इसमें बंगाल का एक व्यक्ति मनीषा की आत्मा से बात करने का दावा कर रहा है। वह इस मामले को हत्या बता रहा है। उसके खिलाफ क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दे कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि 11 अगस्त 2025 में ढाणी लक्ष्मण गांव की प्ले-वे स्कूल शिक्षिका मनीषा लापता हो गई थी। 13 अगस्त को उसका शव सिंघानी में नहर किनारे मिला। स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया, जिस कारण तीन बार शव को पोस्टमार्टम करवाना पड़ा। पहले नागरिक अस्पताल, फिर पीजीआइ रोहतक और अंत में दिल्ली एम्स में पोस्टमार्टम हुआ।

सीबीआई जांच पूरी

स्वजन की मांग पर सीएम ने मामले की जांच सीबीआइ को सौंपी। सालभर से ज्यादा चली जांच में सीबीआइ की ओर से कोर्ट में पेश अपनी रिपोर्ट में इसे सुसाइड बताया। अब दो दिन से एक बंगाल के यूट्यूबर का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह मनीषा की आत्मा से बात करने की बात कर रहा है।

वह पूछता है कि तुम कैसे मरी तो वह (मनीषा की कथित आत्मा) मर्डर बताती है। हत्या के आरोपित चार होने की बात कही गई है।

इस संबंध में पहाड़ी गांव निवासी समाजसेवी नरेश पहाड़ी ने थाने में शिकायत देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया कि यूट्यूब पर वायरल हो रहे वीडियो में भ्रामक चीजें प्रसारित की जा रही हैं।

इससे कानून-व्यवस्था के सामने अनावश्यक स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से वीडियो की सामग्री एवं उसके प्रसारण के उद्देश्य की जांच करने के साथ संबंधित बंगाली व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link

Related posts

कानपुर में मामूली विवाद के बाद घर में घुसकर महिला से मारपीट, CCTV फुटेज हुआ वायरल

Viral video: तीस्ता नदी में चार दिन का हाथी का बच्चा बहा, 4 KM दूर जाकर डूब रहे बेबी को मछुआरों ने ऐसे बचाया, देखें वीडियो – viral video 4 day old elephant calf was swept away in bengal teesta river watch how fishermen rescued drowning baby

बिहार न्यूज:नाबालिग से अभद्रता का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर केस – Bihar News: Victim Identity Viral Video 120 Social Media Users Fir In Jamui News