Last Updated:
Hanuman Ansh Box Office Collection: हनुमान अंश की रिलीज को डेढ़ महीने हो चुके हैं और इस दौरान फिल्म ने जमकर कमाई की. बीते सोमवार को फिल्म का 46वां दिन था और अब फिल्म की कमाई में गिरावट दिखाई दे रही है. रफ्तार भले ही थमते नजर आ रही है, लेकिन हनुमान अंश ने बंपर कमाई कर कई गुना मुनाफा कमा लिया है.
नई दिल्ली. नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा कर दिखाया है. फिल्म ने बंपर कमाई कर मेकर्स को भी हैरान कर दिया. महज 2 करोड़ रुपये की लागत से बनी हनुमान अंश अबतक देश और दुनिया में 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर अपने नाम का झंडा गाड़ दिया है. फिल्म का नाम हिंदी सिनेमा के इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है. रिलीज के 46वें दिन भले ही हनुमान अंश की कमाई की रफ्तार थमती दिख रही है लेकिन ये सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल हो गई है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 46वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ ने देश भर में ठीक-ठाक कमाई की. बीते सोमवार को फिल्म ने कुल 7,629 शो के जरिए बॉक्स ऑफिस पर 4.00 करोड़ रुपये की नेट कमाई दर्ज की. इतने हफ्तों बाद भी इस पैमाने पर शोज का चलना और करोड़ों की कमाई करना फिल्म के क्रेज को साफ दर्शाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार बीते सोमवार के कलेक्शन के बाद अब ‘हनुमान अंश’ ने भारत में 325.80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का नेट कलेक्शन 275.88 करोड़ रुपये है.
देश के साथ ही हनुमान अंश का जादू दुनिया में भी छाया रहा. डेढ़ महीने तक फिल्म को दुनियाभर में जमकर प्यार मिला. 46वें दिन फिल्म ने विदेशों में 50 लाख रुपये का बिजनेस किया जिसके साथ हनुमान अंश का विदेशी बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 26.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. हनुमान अंश ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 352.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है.
हनुमान अंश महज 2 करोड़ रुपये की लागत से बनी थी. इसने देश और विदेश में धूम मचाने के बाद करीबन 350 करोड़ रुपये छाप डाले. अब अगर फिल्म के मुनाफे की बात करें तो हनुमान अंश ने 15,000% प्रॉफिट कमा डाला है.
शोभिनव सत्या स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छोटा पैकेट और बड़ा धमाका साबित हुई है. 7 अगस्त को रिलीज के दौरान फिल्म को महज 3 थिएटर्स नसीब हुए थे, लेकिन जैसे-जैसे फिल्म पर नीम करौली बाबा का आशीर्वाद बरसने लगा, इसकी कमाई ने रफ्तार पकड़ ली.