छत्तीसगढ़ मॉर्निग न्यूज:सीएम साय आज करेंगे ‘सेवा सेतु’ में शिरकत, कांग्रेस मनायेगी काला दिवस, पढ़ें पूरी खबर – Chhattisgarh Morning News: Cm Sai To Attend ‘seva Setu’ Today; Congress To Observe Black Day


छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज आठ अक्टूबर को दुर्ग में होने वाले ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम और रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले में शिरकत करेंगे। शाम को सड्डू स्थित द वाहे रिसॉर्ट में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं से संवाद करेंगे। दोपहर सवा तीन बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में पहुंचेंगे। यहां वे राज्य स्तरीय रोजगार मेले में शामिल होंगे।

सुखदेव करेंगे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत तीन दिवसीय बस्तर दौरे पर है। वे आज बस्तर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। सुबह 10 बजे जगदलपुर से दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। 11.30 बजे दंतेश्वरी माता के दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे दंतेवाड़ा कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। फिर 2.30 बजे बारसूर में बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज मनायेगी काला दिवस 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज काला दिवस मनायेगी। इस दौरान जिला और ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह विरोध सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ दुर्व्यहार के विरोध में किया जा रहा है।  

आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को आज 32वीं किस्त जारी की जाएगी। इसके तहत प्रदेश की 67 लाख 38 हजार 217 महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 632 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योजना की 32वीं किस्त का भुगतान करेंगे। 

रायपुर में रोजगार मेले का आज समापन

नौकरी की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। 8 अक्टूबर को रायपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेले का समापन होगा। इसे मेले में करीब 10 हजार युवाओं को नौकरी मिलने की उम्मीद है। अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताओं और हुनर वाले युवा इस मेले में भाग लेकर जॉब पा सकते हैं। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ओर से यह मेला रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। 

जगदलपुर में राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर को 

बस्तर में 8 और 9 अक्टूबर को पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होगा। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से जगदलपुर में होने वाले सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार से समृद्धि’ की कार्ययोजना पर मंथन करेंगे। सम्मेलन भारत सरकार के सहकारिता विभाग के सचिव आशीष कुमार भूटानी की अध्यक्षता में होगा। इसमें अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के प्रबंध संचालक पंकज बंसल और भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव सिद्धार्थ जैन भी शामिल होंगे। सम्मेलन में मल्टीपर्पस प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (एम-पैक्स) और दुग्ध समितियों के गठन, एम-पैक्स कंप्यूटरीकरण, सहकारिता में डिजिटल तकनीक के उपयोग, भंडारण क्षमता के विस्तार और सहकारी बैंकिंग के सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा होगी। एम-पैक्स से उर्वरक वितरण और बहुराज्यीय सहकारी संस्थाओं से समन्वय पर भी विचार कर अगले तीन महीनों की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

छत्तीसगढ़ मौसम: कहीं बारिश, तो कहीं गिरे ओले

छत्तीसगढ़ में रिटर्न मानसून ने एक बार फिर करवट बदली है। प्रदेश को एक बार फिर भीगा रहा है। अगले दो दिनों में राज्य के कुछ भागों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की मध्यम वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। पिछले 24 घांटों में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों में तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसमी गतिविधियों में बदलाव आया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती और हरनाई होते हुए आगे बढ़ रही है। वहीं दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आस-पास के क्षेत्र में समुद्र तल से करीब 0.9 किमी ऊपर तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका भी बनी हुई है।



Source link

Related posts

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 8 october 2026 morning top news headlines ntc

नाना पाटेकर की मौत सुबह 5:20 बजे हुई, तड़के-भोर में ही क्यों आते अधिकतर हार्ट अटैक के केस?

Bareilly News:डंपर की ई-रिक्शे में हुई टक्कर, सब्जी व्यापारी की मौत – A Vegetable Trader Heading To The Amla *mandi* (wholesale Market) Was Killed On The Spot On Tuesday Morning When A Dumper Truck Collided With His E-rickshaw; The Dumper Driver Fled The Scene