हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को शेड्यूल्ड बैंकों की सूची से बाहर कर दिया है. इन खबरों के अलावा, दिल्ली में अक्टूबर की शुरुआत के साथ हवा बिगड़ गई है. पहले सात दिनों का औसत AQI तीन साल में सबसे ज्यादा रहा है. पढ़ें गुरुवार सुबह की बड़ी खबरें
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है. नाना पाटेकर को सीने में तेज दर्द के बाद अस्पताल लाया गया था, जहां मेडिकल टीम ने 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की सही परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आज पोस्टमार्टम किया जाएगा.
RBI ने बढ़ाया रेपो रेट… तो इन बैंकों ने महंगा कर दिया लोन, जानें EMI पर कितना असर?
RBI के रेपो रेट बढ़ाने के कुछ ही घंटों बाद PNB, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक और तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक ने अपनी कुछ कर्ज दरों में बढ़ोतरी की है. देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक PNB ने अपनी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट को 8.10% से बढ़ाकर 8.35% कर दिया है. इसमें 0.35 फीसदी बैंक स्प्रेड शामिल है.
PM मोदी आज करेंगे IMC 2026 का उद्धाटन, 6G से AI तक पर फोकस
नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करने जा रहे हैं. इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने X प्लेटफॉर्म पर शेयर की है. IMC 2026 का 10वां एडिशन है और यह एशिया का सबसे बड़ा टेलिकॉम और टेक्नोलॉजी इवेंट है. इस साल होने वाले IMC की थीम स्केल विदआउट वाउंड्रीज रखी है.
उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस की बड़ी जीत, निकाय चुनाव में सिरौली कलां-किच्छा पर जमाया कब्जा
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले की किच्छा और सिरौली कला नगर पालिका परिषद चुनाव में काउंटिंग पूरी हो गई है. दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के प्रत्याशी राजेश प्रताप ने जीत हासिल की. वहीं सिरौली कला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की प्रत्याशी राशिदा बेगम विजयी रहीं.
भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को शेड्यूल्ड बैंकों की सूची से बाहर कर दिया है. RBI ने 7 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी. पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर पिछले कई साल से नियमों के पालन में गड़बड़ी को लेकर RBI की कार्रवाई चल रही थी और इससे पहले उसका बैंकिंग लाइसेंस भी रद्द किया जा चुका है.
मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर को देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है. इस दौरान दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं.
बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा ने ED को सौंपे 1.20 करोड़ रुपये, बेटिंग ऐप में कमाए पैसे
टीवी प्रेजेंटर और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा ने महादेव बेटिंग ऐप से मिले पैसे स्वेच्छा से ED को सौंप दिए हैं. जांच में ED को पता चला कि अवैध बेटिंग ऐप के प्रमोशनल वीडियो बनाने के लिए बग्गा को कुल 1.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था. ED से पूछताछ के बाद बागगा ने एजेंसी को और 1.20 करोड़ रुपये सौंप दिए.
बिगड़ी दिल्ली की हवा, 3 साल में सबसे प्रदूषित रहा अक्टूबर का पहला हफ्ता
दिल्ली में अक्टूबर की शुरुआत के साथ हवा बिगड़ गई है. पहले सात दिनों का औसत AQI तीन साल में सबसे ज्यादा रहा है. इन सात दिनों का औसत AQI 171 रहा. 2023 में यह आंकड़ा 176 था, यानी उसके बाद इस साल अक्टूबर की शुरुआत सबसे खराब रही. दिल्ली में तापमान भी सामान्य से ऊपर रहा है. सफदरजंग में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है.
‘भुवनेश्वर कुमार को चुनकर कोई एहसान नहीं किया…’, वसीम जाफर ने चयनकर्ताओं को दिखाया आईना
पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भुवनेश्वर के भारतीय टीम में चयन का खुलकर समर्थन किया है. उन्होंने सवाल उठाया है कि आखिर इतने लंबे समय तक इस अनुभवी तेज गेंदबाज को टीम से बाहर क्यों रखा गया. वसीम जाफर का मानना है कि भुवनेश्वर कुमार की वापसी किसी तरह की मेहरबानी नहीं है.
झारखंड: CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, राहुल गांधी समेत
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का निधन हो गया है. वो पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और रांची के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं. उन्हें 18 सितंबर को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. 20 दिन अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद 80 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.
—- समाप्त —-