छत्तीसगढ़ मॉर्निग न्यूज:सीएम साय का दुर्ग-महासमुंद दौरा आज, बाबा लगायेंगे प्रेत दरबार, पढ़ें आज के कार्यक्रम – Cm Sai Durg And Mahasamund Visit Today; Chhattisgarh Morning News, Read Here Today Programs


छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज शनिवार को कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वे आज दुर्ग, महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे महासमुंद के लिए रवाना होंगे। वहां पर होने वाले रामचंडी दिवस-2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दुर्ग जाएंगे। अहिवारा के बानबरद कॉलेज ग्राउंड में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

दिव्य और प्रेत दरबार आज से

मां मातंगी दिव्यधाम जी जामगांव के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाईं महाराज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अवधपुरी मैदान गुढ़ियारी में 24 से 28 अक्टूबर तक दिव्य दरबार लगायेंगे। इस दौरान प्रेत दरबार भी लगायेंगे। शुरुआत में स्थानीय प्रशासन ने प्रेत दरबार को लेकर अनुमति नहीं दी थी। अनुमति नहीं देने का मुद्दा प्रदेश में गरमाया था। मामले में जमकर राजनीति भी हुई थी। दिव्यधाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाईं महाराज ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया था कि धार्मिक आयोजनों को लेकर उनसे भेदभाव क्यों किया जा रहा है? जब बागेश्वर धाम के कार्यक्रमों में दिव्य दरबार और प्रेत दरबार लगते हैं, तब स्थानीय प्रशासन को कोई आपत्ति नहीं होती और कार्यक्रमों पर रोक नहीं लगाई जाती। मेरे कार्यक्रम को अनुमति नहीं देना स्थानीय संतों का और मेरा अपमान है। इस तरह के धार्मिक आयोजन की अनुमति देने में आपत्ति क्यों है? इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने प्रेत दरबार की भी अनुमति दे दी है। 

 सांसद संतोष पांडेय की पीसी

भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय 24 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बोरियाकला (जावली बिल्डिंग) में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। 

10 दिवसीय आदि बाजार आज से 

रायपुर में  आज से 2 नवंबर 2026 तक आदि बाजार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के अधीन ट्राइफेड की ओर से यह आयोजन घड़ी चौक के पास स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के टाउन हॉल में होगा। इस 10 दिवसीय प्रदर्शनी में देशभर के जनजातीय कारीगर अपने पारंपरिक शिल्प और उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इसका उद्देश्य जनजातीय कला, संस्कृति और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना देना है।

16 हजार कोटवारों की हड़ताल

कोटवार एसोसियेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के आह्वान पर प्रदेश के 16 हजार कोटवार चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कर रहे हैं। नवा रायपुर के तूता धरना स्थल में इकट्ठा होकर आवाज बुलंद करते हुए कोटवारों को नियमित कर राजस्व विभाग में संविलयन की मांग कर रहे हैं। 

भिलाई आईआईटी का छठवां दीक्षांत समारोह

 भिलाई आईआईटी का आज छठवां दीक्षांत समारोह है। आईआईटी भिलाई संस्थान कैंपस स्थित नालंदा हॉल में आयोजित होने वाले इस समारोह में 313 छात्रों को विभिन्न कोर्स की डिगी दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ।.विजय कुमार सारस्वत होंगे। 



Source link

Related posts

MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक, DSP दीक्षांत समारोह, श्री कृष्ण की लीलाओं से जुड़े स्थानों का होगा विकास, सफाई कर्मचारियों का धरना, बीजेपी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन कल

CG Morning News : केंद्रीय गृहमंत्री शाह का छत्तीसगढ़ दौरा… दिल्ली से लौटेंगे CM साय… राज्योत्सव 2026 का आज समापन… महतारियों को मिलेगा ‘दिवाली उपहार’… पढ़ें और भी खबरें

Morning News Brief: राहुल गांधी ने से सत्ता में बने रहने का पीएम मोदी पर लगाया आरोप; भारतीय मूल के 50 से ज्यादा उम्मीदवार US चुनाव के मैदान में