CG Morning News : केंद्रीय गृहमंत्री शाह का छत्तीसगढ़ दौरा… दिल्ली से लौटेंगे CM साय… राज्योत्सव 2026 का आज समापन… महतारियों को मिलेगा ‘दिवाली उपहार’… पढ़ें और भी खबरें


CG Morning News : रायपुर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. वे दोपहर 3 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. अपने प्रवास के दौरान वह एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद अमित शाह दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

दिल्ली से रायपुर लौटेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली से रायपुर लौटेंगे. वे सुबह 6 बजे दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. सुबह 7:20 बजे इंडिगो की फ्लाइट से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे और सुबह 9:10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद सुबह 9:40 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 1:55 बजे मुख्यमंत्री निवास से निजी अस्पताल के लिए रवाना होंगे. इसके बाद 3:10 से 4:20 बजे तक निजी अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे. फिर शाम 4:50 बजे नया रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन पहुंचेंगे. यहां शाम 4:55 से 5:10 बजे तक विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम 5:20 बजे राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे और शाम 6 से रात 8 बजे तक राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे. रात 8:15 बजे एयरपोर्ट और 8:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे.

महिलाओं को मिलेगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त

रायपुर. दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त का उपहार मिलेगा. राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महिलाओं के बैंक खातों में सहायता राशि का अंतरण करेंगे. इस किस्त के तहत प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये भेजे जाएंगे. वहीं, नियद नेल्ला नार कैंप क्षेत्र की 6,908 महिलाओं को योजना की 13वीं किस्त मिलेगी. योजना के तहत अब तक 32 किस्तों में महिलाओं को कुल 20,717.87 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं. 33वीं किस्त जारी होने के बाद यह राशि बढ़कर 21,350.50 करोड़ रुपये हो जाएगी.

राज्योत्सव 2026 का समापन आज

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का आज भव्य समापन होगा. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समारोह की अध्यक्षता करेंगे. नवा रायपुर के राज्योत्सव मैदान में आयोजित समापन समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बॉलीवुड गायक की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेगी.

राज्योत्सव के समापन समारोह में शाम 6 बजे से मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे. शाम 6 से 6:30 बजे तक दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकार लोकसंगीत की प्रस्तुति देंगे. इसके बाद शाम 6:30 बजे पद्मश्री उषा बारले अपनी विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी. शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक राज्य अलंकरण समारोह आयोजित होगा. इसके बाद रात 9 बजे से बॉलीवुड गायक अभिजीत भट्टाचार्य अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे. वहीं राज्योत्सव मैदान के शिल्पग्राम में दोपहर 3 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शुरू होंगी. यहां पंथी नृत्य, आदिवासी लोकसंगीत, कथक, भजन और सूफी गायन आकर्षण का केंद्र रहेंगे. रायपुर की आस्था भट्ट भी भजन गायन की प्रस्तुति देंगी.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Related posts

MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक, DSP दीक्षांत समारोह, श्री कृष्ण की लीलाओं से जुड़े स्थानों का होगा विकास, सफाई कर्मचारियों का धरना, बीजेपी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन कल

छत्तीसगढ़ मॉर्निग न्यूज:सीएम साय का दुर्ग-महासमुंद दौरा आज, बाबा लगायेंगे प्रेत दरबार, पढ़ें आज के कार्यक्रम – Cm Sai Durg And Mahasamund Visit Today; Chhattisgarh Morning News, Read Here Today Programs

Morning News Brief: राहुल गांधी ने से सत्ता में बने रहने का पीएम मोदी पर लगाया आरोप; भारतीय मूल के 50 से ज्यादा उम्मीदवार US चुनाव के मैदान में