Woman Safety: बेंगलुरु में रहने वाली महिलाओं को दूसरे शहरों के मुकाबले सुरक्षित ही माना जाता है। मगर फिर भी छेड़छाड़ के मामले सामने आते ही रहते हैं। यहां की एक महिला इतनी परेशान थी कि उन्हें हेलमेट पर कैमरा लगवाना पड़ा। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।
ये है क्या
Lokesh Solo Rider ने ये वीडियो शेयर किया है। वो खुद ट्रैवल कर रहे थे जब एक लड़की के हेलमेट पर उनकी नजर पड़ी। उन्हें समझ नहीं आ रहा था ये डिवाइस कौन सी है। इसलिए ट्रैफिक जाम में उन्होंने पूछ लिया, ये है क्या।
हेलमेट पर कैमरा है
वो लड़की कहती है ये कैमरा है आपके जैसा ही। फिर वो इसकी कीमत भी बताती हैं। कहती हैं कि 3000 का है। पर आगे वो इसका कारण बताती हैं।
लड़का फॉलो करता था
चलते-चलते वो लड़की कैमरा लगाने की वजह भी बता देती हैं। कहती हैं कोई लड़का उन्हें फॉलो करता था। इसलिए वो रिस्क नहीं लेना चाहती हैं।
कौन सा कैमरा है
इस वीडियो को देखने वाले भी सेफ्टी को लेकर जागरुक हैं। ज्यादातर लोग इस कैमरा का नाम जानना चाहते है। फिर किसी ने ये नाम Qubo bike dashcam बताया है। एक यूजर का कहना है कि महिलाओं को ये दिक्कत बेंगलुरू में नहीं पूरी दुनिया में hopहै। एक यूजर का कहना है कि ये कैमरा हर शख्स को इस्तेमाल करना चाहिए।