Home Viralजनवरी की सर्द रात में चर्च में पियानो बजाते हुए वायरल हुए जोन्स, बेबस-बेघर से दूसरों का सहारा बनने तक, 2 साल में कैसे बदली जिंदगी – rhys wynne jones played piano at church in britain freezing night life change after video viral

जनवरी की सर्द रात में चर्च में पियानो बजाते हुए वायरल हुए जोन्स, बेबस-बेघर से दूसरों का सहारा बनने तक, 2 साल में कैसे बदली जिंदगी – rhys wynne jones played piano at church in britain freezing night life change after video viral

by BollywoodNewsAndMovie


लंदन: साल 2024 की शुरुआत में ब्रिटेन से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक लड़का चर्च में बहुत शानदार पियानो बजा रहा था। वह जनवरी की ठंडी रात थी और बेघर राइस विन-जोन्स ने पेन्जेंस में सेंट मैरी चर्च में शरण ली थी। चर्च में क्वीन बैंड के गाने बोहेमियन रैप्सोडी पर उनकी परफॉर्मेंस को एक वॉलंटियर ने रिकॉर्ड किया और फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। राइस ने अब बताया है कि वीडियो वायरल होने के बाद बीते दो साल में उनके लिए क्या-क्या बदला है।

गुड न्यूज नेटवर्क की रिपोर्ट के मुताबिक, विन-जोन्स एक दशक से इंग्लैंड में बेघर थे। ऐसे में वह कड़ाके की ठंड से बचने के लिए चर्च में पनाह लेने गए थे। सेंट मैरी ब्रिटेन के ‘नाइट चर्च’ में से एक है, जो जरूरतमंद लोगों के लिए चौबीसों घंटे खुले रहते हैं। वहां वॉलंटियर्स से बात करने के बाद 34 वर्षीय विन-जोन्स ने पूछा कि क्या वह पियानो बजा सकते हैं। संगीत बरसों से उनके लिए मुश्किल हालात से निपटने का जरिया रहा था।

पियानो ने मेरी जिंदगी के मुश्किल दौर में विचारों को शांत करने का एक तरीका दिया। मेरे दिमाग में बहुत शोर होता है, लेकिन जब मैं पियानो बजाता हूं तो मेरा दिमाग शांत हो जाता है, मुझे सुकून मिलता है।

विन-जोन्स

एक वीडियो ने किया मशहूर

जोन्स ने जब चर्च में पियानो बजाना शुरू किया तो लोग उन्हें देखने के लिए इकट्ठा हो गए और ये वीडियो सोशल मीडिया तक पहुंच गया। सोशल मीडिया पर उनको नाइटचर्च पियानिस्ट का नाम मिला। इससे विन-जोन्स को कई जगह परफॉर्मेंस के मौके मिलने लगे। इसमें एक खास चैरिटी गिग भी शामिल था, जहां वह रॉनी वुड, पीटर आंद्रे और ‘ईस्टएंडर्स’ के कलाकारों जैसे ब्रिटिश स्टार्स से मिले।
विन-जोन्स ने जल्द ही बेघरों की मदद करने वाली संस्थाओं और कामों के लिए अपने संगीत का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। बाद में उन्होंने पीटर आंद्रे के साथ एक टेलीविजन पायलट प्रोजेक्ट पर काम किया। वह कई जगहों पर परफॉर्मेंस देने वाले हैं, जिसमें ब्रिस्टल में एक थिएटर प्रोडक्शन भी शामिल है। इतनी लोकप्रियता मिलने के बावजूद विन-जोन्स खुद को प्रोफेशनल म्यूजिशियन या सेलिब्रिटी नहीं मानते हैं।

मिला अपना घर

जोन्स का कहना है कि मुझे बस बेघर लोगों की मदद करने वाली संस्थाओं और अच्छे कामों के लिए पैसे जुटाने के लिए पियानो बजाना पसंद है। परफॉर्मेंस से मुझे चैरिटी के लिए करीब 54,000 डॉलर जुटाने में मदद मिली है। साथ ही अब उनके पास अपना घर है। विन-जोन्स की जिंदगी में सबसे बड़े बदलावों में से एक है रहने के लिए जगह मिलना

सालों तक बेघर रहने के बाद जोन्स वेस्ट कॉर्नवाल में ‘कोस्टलाइन हाउसिंग’ के एक नए प्रोजेक्ट में रहने चले गए हैं। नए घर ने उन्हें संगीत बजाते रहने के लिए एक शांत जगह दी है। अब वह अपने रोलैंड कीबोर्ड पर प्रैक्टिस करते हैं और अपनी सुरक्षित जगह पर खाते-पीते और सोते हैं।

रिजवान

लेखक के बारे मेंरिजवानरिजवान नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में चीफ सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में उनका 10 वर्षों का अनुभव है। वह इंटरेशनल अफेयर्स (वर्ल्ड सेक्शन) कवर कर रहे हैं। अमर उजाला के साथ डिजिटल पारी की शुरुआत की और फिर वन इंडिया हिंदी, राजस्थान पत्रिका से होते हुए नवभारत टाइम्स में है। उन्‍होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और भारतीय जनसंचार संस्थान से पढ़ाई की है।

वैश्विक राजनीतिक तनाव हो या कूटनीतिक घटनाक्रम, सबसे पहले खबर देना और उसका भारत पर क्‍या असर पड़ेगा, यह भारत और दुनिया भर में बसे हिंदी के पाठकों को स्‍टोरी और वीडियो के जरिए व‍िश्‍लेषण देना रिजवान की पहली प्राथमिकता रहती है।

पत्रकारिता अनुभव: डिजिटल मीडिया में 10 साल से कार्यरत हैं।

रिजवान ने साल 2015 में नई दिल्‍ली में अमर उजाला डॉट कॉम से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वन इंडिया हिंदी, राजस्थान पत्रिका से होते हुए नवभारत टाइम्स में है।और पढ़ें



Source link

You may also like

Leave a Comment