‘जब मेरे पास कपड़े नहीं थे…’, ‘बिग बॉस 20’ के इस कंटेस्टेंट के सपोर्ट में आईं शहनाज गिल, कहा- वो एक ‘नेक’ इंसान हैं, Bigg-boss Hindi News


शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घरवालों का असली चेहरा सामने आ रहा है। टास्क को लेकर कंटेस्टेंट के बीच गेम को लेकर तगड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। घर से अब तक तीन कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं।

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। ये शो दर्शकों के दिमाग में अपनी खास जगह बना चुका है। ये शो शुरू से ही अपनी ढाक जमाए हुए है। इस वक्त घर में एक अलग ही गेम देखने को मिल रहा है। ये शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घरवालों का असली चेहरा सामने आ रहा है। टास्क को लेकर कंटेस्टेंट के बीच गेम को लेकर तगड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। घर से अब तक तीन कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। घर के अंदर कंटेस्टेंट अपना गेम खेल रहे हैं, वहीं बाहर स्टार्स उन्हें सपोर्ट करते दिख रहे हैं। ऐसे में अब शहनाज गिल, बिग बॉस कंटेस्टेंट माही विज के सपोर्ट में सामने आई हैं। शहनाज ने याद किया कि कैसे माही ने ‘बिग बॉस 13’ के दौरान उनका साथ दिया था।

माही को मिला शहनाज गिल का सपोर्ट

शहनाज गिल ने साफ किया कि वो वह इस सीजन में सलमान खान का रियलिटी शो नहीं देख रही हैं और उन्हें नहीं पता कि माही कैसा खेल रही हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि माही के लिए उनका सपोर्ट हमेशा बना रहेगा। शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘मैं बिग बॉस नहीं देख रही हूं, इसलिए मुझे नहीं पता कि माही अच्छा खेल रही हैं या बुरा। लेकिन मैं फिर भी उन्हें सपोर्ट कर रही हूं। मैं भी उसी प्लैटफॉर्म पर थी जिस पर आज माही हैं और मुझे याद है कि यह कितना मुश्किल था।’ उन्होंने बिग बॉस 13 के सफर के दौरान का एक वाकया भी याद किया जब उनके पास कपड़े भी नहीं थे और बताया कि उस मुश्किल घड़ी में माही ने उनकी मदद की थी।

वो एक साफ दिल वाली इंसान हैं

माही विज संग इमोशनल बॉन्ड को याद करते हुए शहनाज ने लिखा, ‘जब मैं हंसती थी, तो वह भी मेरे साथ हंसती थीं। जब मैं रोती थी, तो वह भी मेरे साथ रोती थीं।’ पंजाबी एक्ट्रेस ने माही की तारीफ करते हुए उन्हें ‘सच्चे और साफ दिल वाला’ इंसान बताया। शहनाज गिल ने अपना मैसेज यह दोहराते हुए खत्म किया कि माही के लिए उनका सपोर्ट, शो के बाहर उनके साथ उनके रिश्ते पर आधारित था, न कि एक कंटेस्टेंट के तौर पर उनके परफॉर्मेंस पर। उन्होंने लिखा, ‘मैंने उनका वह रूप देखा है और इसलिए, चाहे वह घर के अंदर कैसा भी खेले, मैं हमेशा माही को सपोर्ट करूंगी।’

माही ने की थी शहनाज की मदद

बता दें कि माही विज ने बिग बॉस 13 के सफर के दौरान शहनाज गिल की मदद की और उन्हें कपड़े भेजकर उनकी मदद की थी। इंडिया फोरम्स के मुताबिक, शहनाज पंजाब में अपने डिजाइन से मिल रहे कपड़ों से खुश नहीं थीं, इसलिए माही ने आगे बढ़कर उनके लिए मुंबई के एक डिजाइनर का इंतजाम किया। माही और उनके पति जय भानुशाली ने भी पूरे सीजन के दौरान शहनाज का खुलकर साथ दिया।

घर में बचे अब इतने कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। अब घर में उनके अलावा मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह बचे हैं।





Source link

Related posts

Bigg Boss 20 : कुमार सानू की बेटी ले सकती हैं बिग बॉस में एंट्री, वाइल्ड कार्ड बनकर लेकर आएंगी तूफान!, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20 Live: ‘बिग बॉस 20’ में शेख बनकर घूम रहे काजी, लव के लिए गाया गाना – bigg boss 20 episode 34 written update in hindi 9 oct 2026 qazi touqeer will bring renewed energy

Bigg Boss 20: घरवालों के झगड़े के बीच इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी, जीता ‘बॉस मीटर’ का खिताब, देखते रह गए सभी, Bigg-boss Hindi News