Bigg Boss 20 : कुमार सानू की बेटी ले सकती हैं बिग बॉस में एंट्री, वाइल्ड कार्ड बनकर लेकर आएंगी तूफान!, Bigg-boss Hindi News


बिग बॉस 20 शो अब जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे शो में हंगामे भी बढ़ते जा रहे हैं। अब खबर आ रही है कि शो में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। जिस सेलेब का नाम सामने आ रहा है शो के लिए वह हैं शेनन के। शेनन के अमेरिकन इंडियन सिंगर हैं और साथ ही एक्ट्रेस भी।

जानें सना के बारे में

शेनन का बर्थ नाम सना कुमार सानू है। सना, इंडियन-अमेरिकन सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्ट्रेस हैं। वह प्लेबैक सिंगर कुमार सानू की बेटी हैं। शेनन का जन्म भारत में हुआ और बड़ी वह लंदन में हुई हैं। इसके बाद शेनन लॉस एंजिल्स शिफ्ट हो गईं वहां उन्होंने म्यूजिक और एंटरटेनमेंट में अपना करियर शुरू किया।

ये भी पढ़ें:

यह कंटेस्टेंट बना घर का नया कैप्टन, बिग बॉस पर फिर लगा सालों पुराना आरोप

सना का वेस्टर्न पॉप में करियर

बॉलीवुड म्यूजिक से कनेक्शन होने के बावजूद शेनन ने वेस्टर्न पॉप में अपना करियर बनाया। उनके म्यूजिक कैटलॉग में अ लॉन्ग टाइम, गिव मी यॉर हैंड, रन, एंटीडोट, ओटीटी, 9-5 और नॉट माई शेड गानें शामिल हैं।

शेनन का म्यूजिक करियर

शेनन ने अपनी प्रोफेशनल म्यूजिक जर्नी अ लॉन्ग टाइम साल से हुई जो साल 2018 में रिलीज हुआ था। इसके बाद उन्होंने ऐसे सब्जेक्ट के संगीत पर काम किया जिसमें बुलीइंग, आत्मविश्वास, रिश्ते और आत्म-सम्मान जैसे मुद्दे शामिल थे।

ये भी पढ़ें:

Bigg Boss 20 : माही ने यंग को बताया- एमसी स्टैन की फर्स्ट कॉपी

पॉपुलर इंटरनेशनल वेन्यू पर किया परफॉर्म

उनका गाना ‘गिव मी योर हैंड’ एंटी-बुलिंग कैंपेन से जुड़ा था और इसे अमेरिका में बिलबोर्ड के ज़रिए रिलीज किया गया था। शेनन ने कई इंटरनेशनल वेन्यू जैसे लंदन रॉयल एलबर्ट हॉल में गाया है। शेनन ने साल 2025 में कोचिला में भी परफॉर्म किया है।

शेनन का लेटेस्ट सिंगल नॉट माई शेड है जो इसी साल अगस्त में रिलीज हुआ था। इसमें उनके म्यूजिक का पर्सनल साइड दिखाया गया है।

शेनन का एक्टिंग करियर

शेनन के एक्टिंग करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2020 में फिल्म द बिग फीड से एक्टिंग डेब्यू किया था और फिर इंडियन फिल्म चल जिंदगी में काम किया था जिसमें उन्होंने अमेरिकन म्यूजिक स्टूडेंट का किरदार निभाया था।

ये भी पढ़ें:

अर्चना गौतम के कैफे में हुई चोरी, वीडियो शेयर कर बताया क्या ले गए चोर

वहीं उनके इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में टोड शामिल है जिसमें जेम्स फ्रैंको, टिफ्नी भी थे।

इस बॉलीवुड फिल्म में दी आवाज

इतना ही नहीं शेनन ने अनुपम खेर द्वारा निर्देशित फिल्म तन्वी द ग्रेट में भी अपनी आवाज दी थी।

शेनन काफी खूबसूरत और ग्लैमरस हैं। शेनन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। शेनन के इंस्टाग्राम पर 3.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

शेनन अपने काम और स्टेज परफॉर्मेंस की फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं पिता कुमार सानू के साथ भी वह कई फोटोज शेयर करती हैं।



Source link

Related posts

बिग बॉस 20: घर के नए कैप्टेन बने आसिफ खान, फिर खूब मचा बवाल, काजी बने शेख

Bigg Boss 20 Live: ‘बिग बॉस 20’ में शेख बनकर घूम रहे काजी, लव के लिए गाया गाना – bigg boss 20 episode 34 written update in hindi 9 oct 2026 qazi touqeer will bring renewed energy

‘जब मेरे पास कपड़े नहीं थे…’, ‘बिग बॉस 20’ के इस कंटेस्टेंट के सपोर्ट में आईं शहनाज गिल, कहा- वो एक ‘नेक’ इंसान हैं, Bigg-boss Hindi News