‘जहां ऐसा हो खींच कर चमाट मारो’, कटरीना कैफ के वजन का मजाक उड़ाने वालों की भी सलमान खान ने कर दी बोलती बंद – salman khan slammed katrina kaif body shaming trolls after she became a mother during bigg boss 20 weekend ka vaar


‘बिग बॉस 20’ के दूसरे वीकेंड का वार पर सलमान खान ने घरवालों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर बैठे उन सभी की क्लास लगाई है जो केवल दूसरों का मजाक बनाकर अपनी दुकान चलाते हैं। इसी दौरान उन्होंने कटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग करने वालों की भी बोलती बंद कर दी है।

सलमान खान ने ट्रोल्स को जड़ा तमाचा
सलमान खान ने आज शनिवार को ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे वीकेंड का वार पर शो के दर्शकों को अपना वो मूड दिखाया जिससे वे बचना चाहते हैं। पिछले कुछ दिनों से सोसल मीडिया पर लोगों ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के लुक्स और शरीर का खूब मजाक उड़ाया क्योंकि वो पहले की तुलना में काफी अलग दिखने लगी हैं। इस वक्त अपने मदरहुड को इंजॉय कर रहीं कटरीना को बदले हुए अंदाज काफी लोगों से हजम नहीं हुए और ट्रोल्स ने उनकी खूब खिंचाई की। अपने इस एपिसोड में सलमान खान ने कटरीना कैफ का नाम लिए बिना उनको सपोर्ट करते हुए उन सबको लताड़ा है और जमकर सुनाया जिन्होंने उनका मजाक बनाया है। इसी के साथ सलमान खान ने वैसे निकम्मों को भी आड़े हाथों लिया जो उन्हें, उनके वजन, उनके बालों, उन्की उम्र को लेकर ट्रोल किया करते हैं।

सलमान खान ने स्काउट से सवाल करते हुए ट्रोल्स पर नाशाना साधते हैं। वो कहते हैं,’ जितने फॉलोअर्स हैं उनसे उतने पैसे आते हैं न? यही है न सोशल मीडिया? पैसे ही मिलते हैं न, तो इसका मतलब है कि आप किसी को बुली करके पैसे कमा रहे हो। जिससे आपको पैसे मिल रहे हैं आप उसी के बारे में भला-बुरा कह रहे हो, गंदा लिख रहे हो, उसकी जिस्म पर, उसके वजन पर, उसके खानदान पर, किसी की स्माइल पर, किसी के फ्लॉप पर, किसी के मां बनने पर। पतली लग रही है, मोटी हो गई है, बूढ़ा हो गया है।’

सलमान खान बोले- और वो पैसे कमा रहा है ये सब चीजें करने के बाद

सलमान खान कहते हैं, ‘और वो पैसे कमा रहा है ये सब चीजें करने के बाद, एंड में आता है फॉलो मी, आपका इसपर क्या कॉमेंट है। और ज्यादा करके अपनी शक्ल के साथ भी नही आते उसपर, किसी और की आइडेंटिटी है। किसी और का नाम है। वो पैसे कमा रहे हैं तो उनको लगता है किसी की मार कर कमाओ। और बहुत से ऐसे लोग हैं जो तारीफ करते हैं, जो एडवाइस देते हैं और जिस पर्पस से सोशल मी़डिया बना था उसका सही इस्तेमाल करते हैं।’

‘जब वो वापस पिक्चर में आ जाएंगी तो फिट हो जाएंगी’

उन्होंने कहा, ‘एक हैं जो मोहब्बत फैलाए जा रहे हैं और एक हैं जो नफरत फैलाए जा रहे हैं। और ऐसे नफरत जो आपको पैसे कमाकर दे रही है, किसी की दुखती रग पर हाथ रखना। आप किन्हें ट्रोल करना चाहते हैं, जो प्रेग्नेंसी के बाद मां बनी हैं? जब वो वापस पिक्चर में आ जाएंगी तो फिट हो जाएंगी। वो अभी अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना चाह रही हैं। मुझे पता है कि कौन-कौन ट्रोल करता है मुझे। फैन क्लब हैं इतने सारे कि मुझे पता है कि कौन-कौन करता है, बोलने दो इनको।

‘8-10 साल पहले एक लड़का था जो बहुत ही ऊटपटांग चीजें कह रहा था’

सलमान खान ने आगे कहा, ‘जस्ट इमैजिन, एक दिन मैं अपने फैन क्लब को बोलूंगा कि ये 8-10 लोग मेरे बारे में ये-ये बोलते हैं, उनको सब पता है कि उनकी माताजी कहां काम करती है, उनकी बहन जी कहां काम करती है, उनकी पत्नी कहां काम करती है। तकरीबन 8-10 साल पहले एक लड़का था जो बहुत ही ऊटपटांग चीजें कह रहा था तो मैंने साइबर सेल से पता लगााया। भले करी किसी आइडेंटिटी पर हो लेकिन सीधा जाकर उसके घर पर पहुंचे, मां उसकी टीचर, पिता उसके प्रफेसर और बहन भी अच्छे स्कूल में थी। मैंने कहा कि मैं छाप दूं ये कि ये लड़का है, इसका नाम ये है और ये माता है-पिता है, डालूं? तो नहीं मुझे माफ कर दो, मुझे माफ कर दो। लेकिन ये रुकेगा नहीं तो ये होनेवाला है कभी न कभी। ओटीटी पर लॉ आ गया है, सिनेमा में तो कब से था, टीवी पर सेंसरशिप है, सोशल मीडिया पर भी आएगा। उस वक्त कहां भागेंगे ये लोग और जो लोग लाइक सब््सक्राइब करते हैं, ऐसे लोगों को मजे के लिए कि किसी और के बारे में बुराई सुनने के लिए, उनका क्या कैरक्टर है, उनकी परवरिश का क्या।’

‘मेरी अपनी भांजी, वो चल रही हैं और पीछे से शॉर्ट्स ले रहे थे’

इसके बाद वे माही से अपने पैर की तरफ इशारा करते हुए पूछते हैं, ‘आपने ये ट्रेंड देखा है कि कैमरे यहां होते हैं और और पीछे का शॉर्ट मिल जाए, टांगों का शॉर्ट मिल जाए, पैपराजी, लेकिन उनका क्या जिनको ये अच्छा नहीं लगता है। अभी हाल ही में मैंने देखा था महेश मांजरेकर की बेटी हैं और नेहा धूपिया, मेरी अपनी भांजी, वो चल रही हैं और पीछे से शॉर्ट्स और कैप्शन क्या आता है- पहचानो ये कौन है? मैं सारी लड़कियों से कहना चाहूंगा कि जहां ऐसा हुआ, खींच कर चमाट मारो, बोलना अपनी मां-बहनों का ये शॉर्ट ले ले।

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।और पढ़ें



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: राशन टास्क पर भिड़ीं माही विज और मैरी कॉम, निजी जिंदगी तक पहुंची बहस

Salman Khan Health: ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर बिगड़ी भाईजान की तबीयत, सीने के नीचे दर्द से कराह उठे, रोकना पड़ा शो – salman khan is seen clutching his chest on stage and asking for a doctor during bigg boss 20 weekend ka vaar

Bigg Boss 20: कटरीना की बॉडी शेमिंग से भड़के सलमान खान, कैमरे पर उतारे कपड़े, दी चुनौती – Bigg Boss 20 weekend ka vaar Salman khan Shirtless age and weight paparazzi trolls katrina kaif tmovg