Last Updated:
जापान की मशहूर टिकटॉकर हिकारू सान को भारत इतना पसंद आया कि वह मुंबई में आकर रहने लगीं. भारत में आठ महीने बिताने के बाद उन्होंने यहां के लोगों, संस्कृति और खानपान की तारीफ की है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां लोग उनकी बातों पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. आप भी देखें.
Viral Video : किसी देश को समझने के लिए सिर्फ इंटरनेट पर दिखाई देने वाली तस्वीरें ही काफी नहीं होतीं, बल्कि वहां जाकर लोग, संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी को करीब से देखना भी जरूरी है. जापान की मशहूर टिकटॉकर हिकारू सान का अनुभव भी कुछ ऐसा ही है. भारत घूमने आईं हिकारू को यहां का माहौल इतना पसंद आया कि उन्होंने मुंबई में रहना शुरू कर दिया. अब भारत में बिताए अपने अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर देश की छवि को लेकर एक अहम बात कही है.
भारत में 8 महीने बिताकर क्या बोलीं टिकटॉकर ?
हिकारू सान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें भारत में रहते हुए आठ महीने हो चुके हैं. उनके मुताबिक, यहां का अनुभव शानदार रहा है. हालांकि, पिछले कुछ समय से उनकी इंटरनेट फीड पर भारत को गंदा दिखाने वाले कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिन्हें देखकर वह हैरान हैं.
हिकारू का कहना है कि हर देश में अच्छी और बुरी दोनों तरह की चीजें होती हैं. जापान में भी गंदगी जैसी समस्याएं मौजूद हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर भारत की नकारात्मक तस्वीर को ही ज्यादा दिखाया जाता है. उनके मुताबिक, कुछ वीडियो के आधार पर पूरे देश को आंकना सही नहीं है.
बन मस्का बना पसंदीदा खाना
हिकारू ने भारत की संस्कृति, यहां के लोगों और खानपान की भी तारीफ की है. उन्होंने बताया कि भारतीय खाने में बन मस्का उनका पसंदीदा बन गया है. उनके अनुभव में भारत की असली खूबसूरती को समझने के लिए यहां आकर लोगों से मिलना और अलग-अलग जगहों को देखना जरूरी है.
View this post on Instagram