इंडिया के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है. सलमान खान का शो जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर बना हुआ है. इस लिस्ट में टोटल 6 शोज ने अपनी जगह बनाई है.
लोग फिल्में छोड़ शोज देखना पसंद कर रहे हैं. आइए देखते हैं जियो हॉटस्टार पर कौन-कौन से शोज, फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं और दर्शकों को कौन-सा शो सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है.
‘बिग बॉस 20’
‘बिग बॉस 20’ जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर अपनी जगह बनाए हुए है. शो को सलमान खान होस्ट कर रहे है. फिलहाल ये शो जियो हॉटस्टार पर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है.
‘पति पत्नी और पंगा 2’
शो ‘पति पत्नी और पंगा 2’ 10 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है. पिछले सीजन की तरह इस बार भी शो को एक्ट्रेस सोनाली बेंद्र और मुनव्वर फारूकी होस्ट कर रहे हैं. ‘पति पत्नी और पंगा 2’ जियो हॉटस्टार पर नंबर 2 पर है.
‘अली बाबा और 40 भूत’
‘अली बाबा और 40 भूत’ हॉरर-कॉमेडी वेब सीरीज है, जो जियो हॉटस्टार पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
‘खतरों के खिलाड़ी 15’
रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जियो हॉटस्टार पर चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाए है. शो का ग्रैंड फिनाले 4 अक्टूबर को हुआ. अविनाश मिश्रा ने सीजन 15 की ट्रॉफी अपने नाम की.
‘हसल’ सीजन 5
‘हसल’ सीजन 5 को भी दर्शक पसंद कर रहे हैं. शो पांचवें नंबर है. 11 अक्टूबर को इसका ग्रैंड फिनाले हुआ और धड़कन उर्फ दक्ष पेंढारकर ने ‘हसल 5 – अपना होमग्राउंड’ की ट्रॉफी अपने नाम की.
‘हुंकार: द रोर’
‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा की ‘हुंकार: द रोर’ एक क्राइम-ड्रामा और कोर्टरूम थ्रिलर वेब सीरीज है. जियो हॉटस्टार की ट्रेडिंग लिस्ट में ये छठे नंबर है.
‘इंडिया के टॉप 1%’
अनिल कपूर के रियलिटी गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ को भी दर्शक पसंद कर रहे हैं. ये 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.
‘अद्भुत’
फिल्म ‘अद्भुत’ जियो हॉटस्टार की टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में 8वें नंबर है. साल 2024 में रिलीज़ हुई ये एक सुपरनैचुरल हॉरर और मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है.
‘लाफ्टर शेफ 3’
‘लाफ्टर शेफ’ का सीजन 3 भी जियो हॉटस्टार की टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल है. ये नौवें नंबर है.
‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’
‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ साल 2026 में रिलीज हुई एक मलयालम रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. ये जियो हॉटस्टार पर 10वें नंबर पर है.