जिस फिल्म को शुरुआत में नहीं मिल रहे थे दर्शक उसने बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा झंडा, किया 300 करोड़ का कलेक्शन – Hanuman Ansh hits Rs 300 crore mark at worldwide box office avr


हाइलाइट्स

  • हनुमान अंश ने कमाए 300 करोड़

  • बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया है. करीब 2 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म की शुरुआती कमाई काफी धीमी रही थी, लेकिन बाद में दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ी और फिल्म ने अचानक रफ्तार पकड़ ली.

बुधवार को कमाए 7.41 करोड़ रुपए
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार को 7.41 करोड़ रुपए की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन बढ़कर 300.25 करोड़ रुपए हो गया. भारत में फिल्म ने अब तक करीब 280 करोड़ रुपए कमाए हैं, जबकि विदेशों में इसकी कमाई 20.25 करोड़ रुपए पहुंच गई है. फिल्म को अंतरराष्ट्रीय थियेटर में 11 सितंबर को रिलीज किया गया था. इसके बाद विदेशी बॉक्स ऑफिस से भी फिल्म को अच्छी कमाई मिली.

शुरुआत में नहीं मिल रहा था दर्शकों का साथ
हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के शुरुआती कुछ हफ्तों में फिल्म को खास दर्शक नहीं मिल रहे थे. कम बजट और बड़े स्टार्स की गैरमौजूदगी के कारण भी फिल्म को लेकर शुरुआत में ज्यादा चर्चा नहीं थी. हालांकि, धीरे-धीरे फिल्म की चर्चा बढ़ी और दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचने लगे. इसके बाद फिल्म की कमाई में तेजी आई. अब यह इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है.

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित है. फिल्म में दिखाया गया है कि लक्ष्मी नारायण नाम का एक युवा अपनी मां की मौत के बाद गहरे दुख में चला जाता है. जीवन और मृत्यु से जुड़े सवालों के जवाब तलाशने के लिए वह आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़ता है. उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में घूमते हुए वह ईश्वर और जीवन के अर्थ को समझने की कोशिश करता है. इसी यात्रा के दौरान उसका जीवन बदलता है और आगे चलकर वह बाबा नीम करोली के रूप में प्रसिद्ध होता है.

2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म
हनुमान अंश को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म का बजट करीब 2 करोड़ रुपए बताया गया है. फिल्म में शोभिनव सत्य मुख्य भूमिका में हैं. उनके अलावा विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भागवंदास पटेल जैसे कलाकार नजर आए हैं.

कौन थे बाबा नीम करोली?
बाबा नीम करोली का जन्म करीब 1900 में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक गांव में हुआ था. उनका असली नाम लक्ष्मण नारायण शर्मा बताया जाता है. कम उम्र में उनका विवाह हो गया था. बाद में उन्होंने सांसारिक जीवन से दूरी बनाकर साधु के रूप में जीवन बिताया. उनका आश्रम उत्तराखंड के कैंची धाम में है. बाबा नीम करोली के अनुयायियों में भारत और विदेश की कई चर्चित हस्तियों के नाम भी लिए जाते हैं. इनमें विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स शामिल हैं. स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग के कैंची धाम आने की खबरें भी सामने आ चुकी हैं.

 



Source link

Related posts

‘रामायण’ ने ओपनिंग डे पर मचाया तहलका, अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को पछाड़कर बनाया नया रिकॉर्ड

Jailer 2 Box Office Day 22: रामायण की सुनामी में भी नहीं डूबी जेलर 2, 22वें दिन भी कमाए करोड़ों!, Bollywood Hindi News

Ramayana Box Office Collection Day 1: ‘रामायण’ को मिली बंपर ओपनिंग, पहले दिन ‘पठान’ और ‘दृश्यम 2’ का टूटा रिकॉर्ड, ‘एनिमल’ भी हुई चारों खाने चित