Jailer 2 Box Office Day 22: रामायण की सुनामी में भी नहीं डूबी जेलर 2, 22वें दिन भी कमाए करोड़ों!, Bollywood Hindi News


अब ‘जेलर 2’ के सामने रणबीर कपूर की ‘रामायण’ मुसबीत बनकर खड़ी है। जी हां, आज यानी गुरुवार को ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में अब दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा मुकाबला होगा।

Jailer 2 Box Office Collection Day 22: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इस बार भी बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत ने अपना दम दिखाया। रजनीकांत एक बार फिर से एक्शन ड्रामा ‘जेलर 2’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा रहे हैं। रजनीकांत के फैंस भी उनकी ‘जेलर 2’ को काफी पसंद कर रहे हैं। नेल्सन दिलीपकुमार और रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ये मूवी 2023 की हिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। वहीं, अब ‘जेलर 2’ के सामने रणबीर कपूर की ‘रामायण’ मुसबीत बनकर खड़ी है। जी हां, आज यानी गुरुवार को ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में अब दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा मुकाबला होगा। तो चलिए जानते हैं ‘रामायण’ की आंधी में ‘जेलर 2’ गुरुवार को कितना कमा डाला।

जानें ‘रामायण’ रिलीज डे पर ‘जेलर 2’ ने की कमाई

‘जेलर 2’को फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। मूवी में रजनीकांत की एक्टिंग की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है। मूवी में रजनीकांत फिर से अपने पुराने स्वैग में नजर आ रहे हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। ओपनिंग डे पर ‘जेलर 2’ ने 59.70 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी। ऐसे में अब ‘जेलर 2’ के गुरुवार के कलेक्शन सामने आ गए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने 22वें दिन 1.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में ‘जेलर 2’ का अबतक का टोटल 467.19 करोड़ रुपये हो गया है।

जानें ‘रामायण’ के पहले दिन की कमाई

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को रिलीज के साथ ही क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। ऐसे में अब ‘रामायण’ ने पहले दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण’ ने गुरुवार को 64.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अभी तक के आंकड़े देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फाइनल रिजल्ट काफी बेहतरीन होंगे।

‘जेलर 2′ की कास्ट

‘जेलर 2’ की बात करें तो ये साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है। मूवी में रजनीकांत ने लीड रोल प्ले किया है। पहले पार्ट यानी ‘जेलर’ पहला पार्ट भी नेल्सन ने ही डायरेक्ट किया था। जेलर 2 में रजनीकांत के अलावा विजय सेतुपति, मोहनलाल, विद्या बालन, जैकी श्रॉफ और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार नजर आए हैं। ऋतिक रोशन के साथ ही विजय सेतुपति जैसे कलाकारों ने कैमियो भी किया है। फिल्म में विद्या बालन ने विलेन की भूमिका निभाई है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)





Source link

Related posts

‘रामायण’ ने ओपनिंग डे पर मचाया तहलका, अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को पछाड़कर बनाया नया रिकॉर्ड

Ramayana Box Office Collection Day 1: ‘रामायण’ को मिली बंपर ओपनिंग, पहले दिन ‘पठान’ और ‘दृश्यम 2’ का टूटा रिकॉर्ड, ‘एनिमल’ भी हुई चारों खाने चित

Ramayana Box Office Day 1 : रणबीर कपूर की रामायण ने धुरंधर को पछाड़ा, पहले दिन कमाए इतने करोड़, Bollywood Hindi News