‘जेलर 2’ की वर्ल्डवाइड तबाही, सनी देओल की ‘गदर 2’ के उड़ा दिए परखच्चे, जबरदस्त है 12 दिनों का कलेक्शन


रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचाए हुए है. नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने देश ही नहीं दुनियाभर में कामयाबी के झंडे गाड़ दिए हैं. वर्ल्डवाइड तो इसने सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म को भी धूल चटा दी है. जानते हैं  ‘जेलर 2’ के 12वें दिन की दुनियाभर में कितनी रही कमाई?

‘जेलर 2’ ने 12वें दिन दुनियाभर में कितना किया कलेक्शन?
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 12वें दिन 10 हजार 450 शोज़ से कुल 9.45 करोड़ की नेट कमाई की. इसने तमिल में (12वें दिन) 5.65 करोड़, तेलुगु (12वां दिन) में 2.00 करोड़, हिंदी (12वां दिन) में 1.40 करोड़ और कन्नड़ (12वां दिन) में 0.40 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही, भारत में इस फिल्म का 12 दिनो का कुल नेट कलेक्शन 408.15 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 477.85 करोड़ रुपये हो गया है.

वहीं विदेशों में, फिल्म ने 12वें दिन 2.50 करोड़ की कमाई की, जिससे ओवरसीज में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 255.50 करोड़ तक पहुंच गया है. इस तरह, फिल्म का दुनियाभर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 733.35 करोड़ हो गया है.

‘जेलर 2’ ने वर्ल्डवाइड सनी की ‘गदर 2’ को दी मात
सनी देओल की ‘गदर 2’ ब्लॉकबस्टर रही थी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने दुनियाभर में 691.08 करोड़ की कमाई की थी. वहीं ‘गदर 2’ ने 700 करोड़ से ज्यादा कमाई कर सनी की फिल्म को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है. ये कारनामा ‘जेलर 2’ ने महज 12 दिनों में कर दिखाया है. इतना ही नहीं ‘जेलर 2’ वर्ल्डवाइड रजनीकांत की 2.0 को मात देकर एक्टर की नंबर 1 फिल्म भी बन गई है और ये 700 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली भी सुपरस्टार क पहली फिल्म है.

‘जेलर 2’ स्टार कास्ट
‘जेलर 2’ का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है. वहीं सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित, इस फिल्म में रजनीकांत के साथ कई बड़े कलाकार शामिल हैं. फिल्म में राम्या कृष्णन, मोहनलाल, शिवा राजकुमार, जैकी श्रॉफ, योगी बाबू, मिरना, ऋत्विक, एस जे सूर्या, विद्या बालन, सूरज वेंजरामुडु, मिथुन चक्रवर्ती, ऋतिक रोशन, विजय सेतुपति, जतिन सरना, नमो नारायण, हकीम शाहजहां और कोट्टायम नजीर शामिल हैं.

 

 

 



Source link

Related posts

दूसरे मंडे टेस्ट में फेल हुई ‘रणबाली’, फिर भी बनी साल 2026 में तेलुगु की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म

Ramayana Part 1 को हराना मुश्किल, रिलीज से पहले तोड़ा Sunny Deol की ब्लॉकबस्टर मूवी का रिकॉर्ड, जमकर हुई धनवर्षा

दिवाली 2027 होगी धमाकेदार! ‘बजरंगी के यार’ बनकर आ रहे हैं Ravi Kishan, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा घमासान