Ramayana Part 1 को हराना मुश्किल, रिलीज से पहले तोड़ा Sunny Deol की ब्लॉकबस्टर मूवी का रिकॉर्ड, जमकर हुई धनवर्षा


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) हमेशा से दर्शकों के लिए बेहतरीन फिल्में लेकर आए हैं। उनकी दंगल का रिकॉर्ड आज भी धुरंधर 2 जैसी बड़ी फिल्में नहीं तोड़ पाई हैं। अब वह माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण पार्ट 1 के साथ सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। जिसको लेकर फैंस में काफी दीवानगी है।

यही कारण है कि रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) के मेकर्स ने 20 अक्टूबर को ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन कर दी थी। देखते ही देखते इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। 

रामायण पार्ट 1 की रिलीज से पहले हुई इतनी कमाई

रामायण पार्ट 1 की एडवांस बुकिंग खुले हुए 8 दिन पूरे हो चुके हैं। इस माइथोलॉजिकल फिल्म ने इतने कम दिनों में डबल डिजिट में कमाई कर ली है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर की फिल्म रामायण पार्ट 1 की अब तक प्री-बुकिंग में सिर्फ पहले दिन के शो के लिए 2.45 लाख के आसपास टिकट बिक्री हो चुकी है।

माइथोलॉजिकल फिल्म की बिकी टिकटों से रामायण पार्ट 1 ने ब्लॉक सीट्स के साथ 13.26 करोड़ का कलेक्शन किया है। अगर रामायण टीम द्वारा ब्लॉक की गई कमाई के आंकड़ों को निकाल दिया जाए, तो इस फिल्म ने अब तक शुद्ध कमाई 10.67 करोड़ तक की कमाई नेशनल चेंस में कर ली है।

विदेशों में भी रामायण पार्ट 1 का जबरदस्त क्रेज

पांच भाषाओं में रिलीज होने वाली फिल्म रामायण पार्ट 1 की एडवांस बुकिंग कमाई के आंकड़े IMAX थिएटर्स में भी जबरदस्त हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले आइमैक्स सिनेमा के लिए होने वाली प्री-बुकिंग कमाई से 2.74 करोड़ की धुआंधार कमाई की है। भारत में तो 4000 करोड़ के बजट वाली रामायण का क्रेज है ही, लेकिन अंतराष्ट्रीय मार्केट में भी मूवी 20 लाख डॉलर के आसपास की कमाई कर चुकी है। जो भारतीय रुपयों के मुताबिक, 19.02 करोड़ तक है।

अकेले नॉर्थ अमेरिका से ही मूवी ने 7.12 करोड़ की धुआंधार कमाई कर ली है। रामायण पार्ट ने भारत में ब्लॉक सीट्स के साथ 13 करोड़ की कमाई के साथ सनी देओल (Sunny Deol) की एडवांस बुकिंग कमाई का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। बॉर्डर 2 ने रिलीज से पहले तकरीबन 12 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया था।

बॉक्स ऑफिस पर 32 साल पुरानी फिल्म से टक्कर

रणबीर कपूर की रामायण के आसपास कोई भी मेकर्स अपनी फिल्म रिलीज करने से कतरा रहा है। हालांकि, इस पौराणिक फिल्म के लिए बड़ी मुसीबत बनकर अक्षय कुमार की फिल्म मोहरा सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जहां रामायण पार्ट 1 अगले महीने 5 नवंबर को आएगी, तो वहीं मोहरा 6 नवंबर को री-रिलीज की जाएगी।



Source link

Related posts

दूसरे मंडे टेस्ट में फेल हुई ‘रणबाली’, फिर भी बनी साल 2026 में तेलुगु की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म

‘जेलर 2’ की वर्ल्डवाइड तबाही, सनी देओल की ‘गदर 2’ के उड़ा दिए परखच्चे, जबरदस्त है 12 दिनों का कलेक्शन

दिवाली 2027 होगी धमाकेदार! ‘बजरंगी के यार’ बनकर आ रहे हैं Ravi Kishan, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा घमासान