‘जेलर 2’ के बीच ‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘हनुमान अंश’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर


बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘जेलर 2’ का जलवा देखने के लिए मिल रहा है. इसकी रिलीज के बाद अच्छे-अच्छे धराशायी हो गई है. अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ की कमाई पर भी असर पड़ा है लेकिन शनिवार को फिल्म ने ‘जेलर 2’ के बाद भी अच्छी कमाई की है और ‘हनुमान अंश’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसके बाद ये 2026 का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. 

‘दृश्यम 3’ ने शनिवार को ‘हनुमान अंश’ को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है, जिसके बाद ये इस साल 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है. ‘जेलर 2’ की रिलीज के बीच अजय देवगन की फिल्म ने कमाल कर दिया है.

‘दृश्यम 3’ का 16वें दिन का कलेक्शन

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने वीकेंड आते ही एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर हुंकार भरी है. ‘जेलर 2’ भी इसकी कमाई पर असर नहीं डाल पाई है.
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ तो फर्स्ट वीक में 245.50 करोड़ का बिजनेस किया.
– वहीं, फिल्म ने दूसरे हफ्ते 87.50 करोड़ का कारोबार किया है.
– अब तीसरे हफ्ते में 15वें दिन 3.10 करोड़ का कलेक्शन किया.

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-15 3.60 करोड़ (रात 8.30 बजे तक) 23.0%
टोटल कलेक्शन 339.70  

यह भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ की आंधी में ‘रणबाली’ ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर

‘हनुमान अंश’ ने 72 दिनों में कितना कमाया?

इसके साथ ही ‘हनुमान अंश’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते 1.08 करोड़, दूसरे वीक 0.40 करोड़, तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़, चौथे हफ्ते 61 करोड़, पांचवे हफ्ते 90.25 करोड़, छठे वीक 80.25 करोड़, सातवें वीक 44.80 करोड़, आठवें वीक 29.20 करोड़, 9वें हफ्ते 10.60 करोड़ और दसवें हफ्ते 11 करोड़ का कारोबार किया. वहीं, अपने 11वें हफ्ते में 71वें दिन 0.15 करोड़ का बिजनेस किया. 

जबकि 72वें दिन के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं. फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे. फिल्म का 71 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 339.13 करोड़ रहा, जिसे अब अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने पीछे छोड़ दिया है.

‘दृश्यम 3’ बनी तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर (2026 नेट कलेक्शन)

‘हनुमान अंश’ को पीछे छोड़ ‘दृश्यम 3’ इस साल 2026 की बॉलीवुड की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है. देखिए टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों की लिस्ट…

1. धुरंधर 2- 1186.32 करोड़
2. बॉर्डर 2- 362.76 करोड़
3. दृश्यम 3- 339.70 करोड़
4. हनुमान अंश- 339.13 करोड़
5. मिर्जापुर द मूवी- 233.65 करोड़
6. भूत बंगला- 199.23 करोड़
7. धमाल 4- 177.92 करोड़
8. आवारापन 2- 156.12 करोड़
9. टॉक्सिक (हिंदी)- 143.92 करोड़
10. वेलकम टू द जंगल- 137.93 करोड़



Source link

Related posts

Box Office Collection Prahaar And Nayyi Naveli Struggle Against Jailer 2 And Ranabaali 2 Day Earnings Revealed – Entertainment News: Amar Ujala

विजय थलपति की ‘जन नायकन’ को पीछे छोड़ रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने मारी बाजी, पहले दिन ही कमाए 125.25 करोड़

Box Office Collection Jailer 2 Crosses 100 Crore In 3 Days Ranabaali Struggles Over The Weekend – Entertainment News: Amar Ujala