Box Office Collection Prahaar And Nayyi Naveli Struggle Against Jailer 2 And Ranabaali 2 Day Earnings Revealed – Entertainment News: Amar Ujala




16 अक्तूबर को थिएटर्स में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई है। इनमें दो साउथ की- ‘जेलर 2’ और ‘रणबाली’, तो वहीं दो बॉलीवुड की फिल्में- ‘प्रहार’ और ‘नई नवेली’ हैं। जानिए इस बॉक्स ऑफिस क्लैश के बीच ‘प्रहार’ और ‘नई नवेली’ ने आज दूसरे दिन कितनी कमाई की है। 





2 of 4

प्रहार ट्रेलर
– फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms


‘प्रहार’ की धीमी शुरुआत

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म प्रहार सिनेमाघरों में सज चुकी है। यह फिल्म मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारित है। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिली है।

पहले दिन फिल्म ने महज 2.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं आज शनिवार को वीकएंड होने के बावजूद फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 2.14 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने दो दिनों में कुल 4.49 करोड़ का कलेक्शन किया है। 


3 of 4

नई नवेली
– फोटो : इंस्टाग्राम @amazonmgmstudiosin


‘नई नवेली’ का कलेक्शन

बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी ‘नई नवेली’ भी ‘प्रहार’ के साथ 16 अक्तूबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में यामी गौतम लीड रोल में हैं। ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। ‘प्रहार’ की तरह यामी गौतम की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत नहीं कर सकी।

फिल्म ने पहले दिन 3.25 करोड़, तो वहीं आज दूसरे दिन 2.74 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ नई नवेली ने दो दिनों में कुल 5.99 करोड़ का कलेक्शन किया है। 


4 of 4

रणबाली और जेलर 2
– फोटो : सोशल मीडिया


इन फिल्मों से है टक्कर

इन दोनों फिल्मों की टक्कर सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ और विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘रणबाली’ से है। जहां एक तरफ ‘जेलर 2’ ने शानदार शुरुआत करते हुए 3 ही दिन में भारत में टोटल नेट 124.98 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

वहीं दूसरी ओर ‘रणबाली’ ने दो दिनों में कुल 14.13 करोड़ की कमाई की है। इसके अलावा अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ भी थिएटर्स में जमी हुई है। 

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 3 ही दिन में ‘जेलर 2’ 100 करोड़ के पार, ‘रणबाली’ नहीं उठा पाई वीकएंड का फायदा; जानें कलेक्शन




Source link

Related posts

Box Office पर 4 ‘नई नवेली’ फिल्मों में छिड़ी जंग, ‘जेलर 2’ पर हुई धनवर्षा; कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल?

‘जेलर 2’ के बीच ‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘हनुमान अंश’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर

विजय थलपति की ‘जन नायकन’ को पीछे छोड़ रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने मारी बाजी, पहले दिन ही कमाए 125.25 करोड़