सैकनिल्क के मुताबिक, ‘जेलर 2‘ ने रिलीज के 6वें दिन (मंगलवार) 45.55 करोड़ रुपये की धाकड़ कमाई की है। यह कलेक्शन 5वें दिन की कमाई 42.35 के मुकाबले भी ज्यादा है।
फिल्म घरेलू स्तर पर 287.80 करोड़ रुपये की नेट कमाई करते हुए अपने कथित बजट 250 कराेड़ को वसूल चुकी है।
विदेशों में, इसने 6वें दिन 10 करोड़ कमाए, जिससे कुल विदेशी कमाई 204 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, वैश्विक कुल कलेक्शन 541 करोड़ रुपये हो गया है।