रजनीकांत इन दिनों फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड्स बना रही है. इसने 2026 का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है और अब ये इस साल की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बन चुकी है. मूवी का दबदबा इंडिया ही नहीं बल्कि दुनियाभर में देखने के लिए मिल रहा है. ऐसे में अब इसने बॉक्स ऑफिस पर यूके में बंपर कमाई की है.
‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफस पर यूके में इतिहास ही रच दिया है, जिसके बाद ये यूके में तमिल की ही नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. यूके में तमिल की टॉप 9 फिल्मों के रिकॉर्ड को पछाड़ दिया है. ऐसे में चलिए बताते है इसका यूके का कलेक्शन.
‘जेलर 2’ का यूके का 10 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘जेलर 2’ ने दसवें दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. इसने बॉक्स ऑफिस पर नया बेंचमार्क सेट कर दिया है. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन यूके में 394k पाउंड का कलेक्शन किया था. इसे वर्ड ऑफ माउथ का भरपूर फायदा मिला. फिल्म ने 10 दिनों में यूके में 1.6 मिलियन पाउंड का कलेक्शन कर लिया है, जो कि इंडियन रुपये में 15.19 करोड़ के बराबर हुआ.
यह भी पढ़ें: 2026 की कन्नड़ की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 3 करोड़ में कमाया 3149% प्रॉफिट
कॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म बनी
कोईमोई के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने यूके बॉक्स ऑफिस पर लियो का रिकॉर्ड तोड़ दिया और नंबर 1 पर कब्जा जमा लिया है, जिसके बाद ये कॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म भी बन चुकी है. यहां देखिए टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्मों की लिस्ट…
1. जेलर 2- 1.6 मिलियन पाउंड (10 दिन)
2. लियो- 1.58 मिलियन पाउंड
3. पोन्नियन सेल्वन 1- 1.339 मिलियन पाउंड
4. जेलर- 1.337 मिलियन पाउंड
5. कूली- 1.11 मिलियन पाउंड
6. द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम- 1.03 मिलियन पाउंड
7. पोन्नियन सेल्वन 2- 972k पाउंड
8. वरिसु- 870k पाउंड
9. विक्रम- 808k पाउंड
10. एंथिरन- 756k पाउंड
‘जेलर 2’ के बारे में
बहरहाल, अगर ‘जेलर 2’ के बारे में बात की जाए तो ये रजनीकांत की 2023 में आई फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है, जिसका निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है. फिल्म में विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन और एसजे सूर्या जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. कोईमोई के अनुसार, इसका बजट 350 करोड़ है और फिल्म ने वर्ल्डवाइड 650 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है.