जेलर 2 बॉक्स ऑफिस: ‘दृश्यम 3’ को पछाड़ बनी 2026 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 600 करोड़ के करीब


जेलर 2 बॉक्स ऑफिस (POSTER)

हैदराबाद: थलाइवा रजनीकांत स्टारर एक्शन कॉमेडी फिल्म जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा किया हुआ है. रजनीकांत एक बार फिर अपने स्टाइल से जलवा बिखेर रहे हैं. थलाइवा के फैंस उनके हर सीन पर सीटियां और तालियां बजा रहे हैं. इन्हीं तालियों और सीटियों की बदौलत जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का अंबार लगा दिया है. जेलर 2 अपना पहला हफ्ता पूरा कर चुकी है और कमाई 600 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है.

एक हफ्ते का कलेक्शन देखने के बाद कहा जा सकता है कि जेलर 2 कॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनने जा रही है. जेलर 2 साल 2026 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म भी बन गई है. साथ ही यह फिल्म तमिल सिनेमा की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म भी बन चुकी है. चलिए जानते हैं जेलर 2 ने कमाई में क्या-क्या झंडे गाड़ लिए हैं.

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस डे 7

फिल्म पहले छह दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी थी. जेलर 2 अब अपनी रिलीज के 8वें दिन में आ गई है. जेलर 2 ने सातवें दिन 28.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. सैकनिल्क के अनुसार, खबर लिखे जाने तक जेलर 2 ने आठवें दिन 4.69 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसी के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 321.89 करोड़ रुपये और ग्रॉस 376.98 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, जेलर 2 ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 576.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. जेलर 2 ने ओवरसीज से 205 करोड़ रुपये जुटाए हैं.

क्या तोड़े और बनाए रिकॉर्ड्स?

सबसे पहले आपको बता दें, जेलर 2 साल 2026 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. फिलहाल यह धुरंधर 2 से पीछे है. लिस्ट में इसने दृश्यम 3 को धूल चटा दी है. इसी के साथ जेलर 2 तमिल सिनेमा की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. रजनीकांत ने अपनी ही फिल्म कूली को पछाड़ दिया है. अब टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में रजनीकांत की तीन फिल्में 2.0, जेलर और जेलर 2 शामिल हो गयी हैं. अब कहा जा रहा है कि तमिल में पहली 100 करोड़ी, 300 करोड़ी और 500 करोड़ी फिल्म देने के बाद रजनीकांत जेलर 2 से कॉलीवुड को पहली 1000 करोड़ी फिल्म देने जा रहे हैं.

साल 2026 की सबसे कमाऊ फिल्म ?

रैंक फिल्म वर्ल्डवाइड ग्रॉस
1 धुरंधर 2: द रिवेंज 1,813.39 करोड़ रुपये
2 जेलर 2 576.45 करोड़ रुपये (कमाई जारी..)
3 दृश्यम 3: द कंक्लूजन 556.22 करोड़ रुपये
4 हनुमान अंश 450.68 करोड़ रुपये
5 बॉर्डर 2 450.19 करोड़ रुपये

सबसे कमाऊ तमिल फिल्में

तमिल फिल्में (सबसे कमाऊ) कमाई
2.0 (2018) 700–850 करोड़ रुपये
जेलर (2023) 605–650 करोड़ रुपये
लियो (2023) 595–615 करोड़ रुपये
जेलर 2 576.45 करोड़ रुपये (कमाई जारी..)
कुली (2025) 514–675 करोड़ रुपये

जेलर 2 के बारे में

जेलर 2 रजनीकांत लीड रोल में हैं. वह अपने ‘टाइगर’ अंदाज में फिर छा रहे हैं. फिल्म में उनके किरदार का नाम मुथुवल पांडियन है, जो एक रिटायर्ड जेलर (आईपीएस) है. फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है. फिल्म के निर्माताा कलानिधि मारन है. विजय कार्तिक कन्नन ने फिल्म की सिनेमैटोग्राफी का काम संभाला है. अनिरुद्ध रविचंदर के म्यूजिक ने एक बार फिर धमाका किया है. 165 मिनट की इस फिल्म का बजट 250 से 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.



Source link

Related posts

Box Office: बुधवार को भी ‘जेलर 2’ का रहा जलवा, ‘प्रहार’-‘नई नवेली’ के आगे ‘दृश्यम 3’ का दिखा दम, जानें- कलेक्शन

‘दृश्यम 3’ ने 20 दिनों में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ‘हनुमान अंश’-‘बॉर्डर 2’ से ‘3 इडिट्स’ तक’, इन फिल्मों को चटाई धूल

Suriya’s Scene Movie: Dubai Event and Diwali Release