‘दृश्यम 3’ ने 20 दिनों में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ‘हनुमान अंश’-‘बॉर्डर 2’ से ‘3 इडिट्स’ तक’, इन फिल्मों को चटाई धूल


बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर रही है. ओपनिंग डे पर ही ताबड़तोड़ कमाई करने वाली इस फिल्म का 20 दिनों के बाद भी जलवा जारी है. दृश्यम 3 ने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड कर लिए हैं. आइए इसके कुछ बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं. साथ ही आपको बताएंगे कि लाइफटाइम कलेक्शन के मामले में अजय की इस मूवी ने किन फिल्मों को धूल चटाई है?

अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर 

दृश्यम 3 अजय देवगन की ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. दृश्यम 3 ने 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. ओपनिंग डे पर इसने भारत में 62 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कलेक्शन किया था. ये अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बनी थी.

अजय की सबसे कमाऊ फिल्म भी बनी ‘दृश्यम 3’

दृश्यम 3 ने थिएटर्स में अपने 20 दिन पूरे कर लिए हैं. बुधवार, 21 अक्टूबर को इसका थिएटर्स में 20वां दिन था. फिल्म ने बुधवार को भारत में 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ इसका अब भारत में टोटल कलेक्शन 359.75 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 560.02 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.

2026 में बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म भी बनी

दृश्यम 3 साल 2026 की हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. पहले नंबर 1852 करोड़ रुपये कमाने वाली ‘धुरंधर 2’ है. जबकि तीसरे नंबर पर सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (462 करोड़ रुपये) है.

इन बड़ी फिल्मों को लाइफटाइम कलेक्शन में पछाड़ा

मिर्ज़ापुर: द मूवी- 336 करोड़ रुपये
सिंघम अगेन- 372 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2- 462 करोड़ रुपये
थ्री इडियट्स- 460 करोड़ रुपये
हनुमान अंश- 438 करोड़ रुपये
भूत बंगला- 270.91 करोड़ रुपये
तान्हाजी: 368.68 करोड़ रुपये
सूर्यवंशी: 294.91 करोड़ रुपये
हैप्पी न्यू ईयर- 397 करोड़ रुपये
चेन्नई एक्सप्रेस- 424 करोड़ रुपये
एक था टाइगर- 334.39 करोड़ रुपये
वॉर 2- 351 करोड़ रुपये
भूल भुलैया 3- 425 करोड़ रुपये
डंकी- 470 करोड़ रुपये
टाइगर 3- 466 करोड़ रुपये
ब्रह्मास्त्र- 430 करोड़ रुपये.

अब ‘गोलमाल 5’ में नजर आएंगे अजय देवगन

अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल दो फिल्मों में नजर आ चुके अजय अब अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी गोलमाल की अगली फिल्म ‘गोलमाल 5’ में नजर आएंगे. रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी.



Source link

Related posts

4000 करोड़ की Ramayana पर बरसी ‘श्रीराम’ की कृपा, 1 लाख से ज्यादा बिकी टिकटें; 2 दिन की कमाई कर देगी हैरान

Box Office: बुधवार को भी ‘जेलर 2’ का रहा जलवा, ‘प्रहार’-‘नई नवेली’ के आगे ‘दृश्यम 3’ का दिखा दम, जानें- कलेक्शन

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस: ‘दृश्यम 3’ को पछाड़ बनी 2026 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 600 करोड़ के करीब