Home Box Officeजेलर 2 बॉक्स ऑफिस: रजनीकांत की फिल्म की अग्नि परीक्षा, क्या ‘रामायण’ की रिलीज से पहले कमा लेगी 1000 करोड़?, जानें

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस: रजनीकांत की फिल्म की अग्नि परीक्षा, क्या ‘रामायण’ की रिलीज से पहले कमा लेगी 1000 करोड़?, जानें

by BollywoodNewsAndMovie


Jailer 2 Box Office Collection Day 13

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस (POSTERS)

हैदराबाद: जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के दो हफ्ते पूरे करने जा रही है. रजनीकांत की इस एक्शन कॉमेडी ने बीते 13 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रखा है. जेलर 2 तमिल सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. साथ ही भारत में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर चुकी है. इसके अलावा फिल्म ने साल 2026 में सबसे कमाऊ टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में भी जगह बना ली है. धुरंधर 2 के बाद जेलर 2 साल 2026 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म है. जेलर 2 आज बुधवार को अपनी रिलीज के 14वें दिन में चल रही है. आज दोपहर तक फिल्म ने कितने की कमाई कर ली है. फिल्म का डोमेस्टिक और वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हो गया है और क्या रामायण की रिलीज से पहले जेलर 2 वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये कमा लेगी? चलिए जानते हैं.

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दूसरे संडे के बाद से जेलर 2 की बॉक्स ऑफिस कमाई में गिरावट आई है. फिल्म सोमवार (12वें दिन) को 9.45 करोड़ रुपये और मंगलवार (13वें दिन) को 7.50 करोड़ रुपये और खबर लिखे जाने तक (शाम 4 बजे तक) 14वें दिन (बुधवार) को 2.30 करोड़ रुपये कमा चुकी है. सैकनिल्क के अनुसार, जेलर 2 के आज बुधवार को 5272 शो चल रहे हैं. जेलर 2 ने भारत में 489.21 करोड़ रुपये का ग्रॉस और 417.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं, जेलर 2 ने वर्ल्डवाइड 744 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. रजनीकांत की फिल्म ने ओवरसीज से लगभग 257.50 करोड़ रुपये जुटाए हैं.

पहली 1000 करोड़ी कैसे बनेगी?

जेलर 2 इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 18वीं फिल्म बन गई है. जेलर 2 अब पीके, छावा, कांतारा चैप्टर 1, जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए आगे बढ़ रही है. रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 तमिल सिनेमा की सबसे पहली 1000 करोड़ी फिल्म बनने की रेस में भी अकेली खड़ी है, लेकिन जेलर 2 के पास अब बस सिर्फ एक हफ्ता ही बचा है, क्योंकि आगामी 5 नवंबर को इंडियन सिनेमा की सबसे बड़े बजट की फिल्म रामायण रिलीज होने जा रही है, जिसका लॉस एंजिल्स में वर्ल्ड प्रीमियर हो चुका है और दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स आ रहा है.

रामायण के रिलीज से पहले करना होगा कारनामा

अब जेलर 2 को 1000 करोड़ रुपये का माइलस्टोन हासिल करने के लिए अपनी कमाई की रफ्तार बढ़ानी पड़ेगी, क्योंकि 5 नवंबर के बाद जेलर 2 के लिए बॉक्स ऑफिस पर कमाना मुश्किल हो सकता है. बता दें, रामायण अपनी रिलीज से एक हफ्ता दूर है और फिल्म ने अबतक तकरीबन 3 लाख टिकटें एडवांस बुकिंग में बेच डाली है. रामायण ने ब्लॉक सीटों के साथ 14.44 करोड़ रुपये और बिना ब्लॉक सीटों के 11.69 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. ऐसे में जेलर 2 को इस माइलस्टोन को हासिक करने के लिए अपनी कमाई को फिर से डबल डिजिट में आने की जरूरत है.

जेलर 2 के बारे में

साल 2023 में जेलर 2 का प्रीक्वल रिलीज हुआ था, जिसने 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. वहीं, जेलर 2 की कमाई का रिजल्ट सबके सामने है. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म को सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है. जेलर फ्रेंचाइजी में रजनीकांत एक बार फिर अपने टाइगर अवतार में दिख रहे हैं. फिल्म में वह एक रिटायर्ड जेलर की भूमिका में है, जो गुंडों का सफाया करने के लिए अपनी जेल के पुराने साथियों और कैदियों का साथ लेता है.



Source link

You may also like

Leave a Comment