‘ट्रेन सामने से आ रही थी…’ रेलवे ट्रैक पर फंसी गाड़ी, भागे लोग, Video Viral – kerala car stuck on railway track as train approaches tstf


केरल के कन्नूर में 23 सितंबर को एक कार रेलवे ट्रैक पर फंस गई. रेलवे गेट बंद होने के दौरान ट्रैक पार करने की कोशिश में यह वाहन फंस गया था. इसी बीच सामने से ट्रेन भी आ रही थी. जान बचाने के लिए कार में सवार लोग वाहन छोड़कर वहां से भाग निकले. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में एक महिला कार को ट्रैक से निकालने की कोशिश करती दिखाई दे रही है. वह बार-बार एक्सीलेटर दबाती है, लेकिन कार आगे नहीं बढ़ पाती. लगातार कोशिश करने के दौरान पहियों से धुआं निकलने लगता है.

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक,  इसी बीच पास से ट्रेन के आने की आवाज सुनाई देती है. खतरा बढ़ता देख महिला और कार में मौजूद दूसरे लोग तुरंत वाहन से बाहर निकल जाते हैं. कार को रेलवे ट्रैक पर ही छोड़ दिया जाता है.

स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, यह घटना कन्नूर के थाझे चोव्वा रेलवे गेट पर हुई. रेलवे गेट बंद होने के दौरान वाहन ट्रैक पर फंस गया था. उस समय कोझिकोड की तरफ से कन्नूर आ रही ट्रेन को भी रेलवे गेट के पास रोकना पड़ा. रिपोर्ट के मुताबिक घटना 23 सितंबर की बताई जा रही है.

देखें वीडियो

इसके बाद रेलवे अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मदद से कार को क्रेन के जरिए ट्रैक से हटाया गया. इस घटना के कारण इस रूट पर ट्रेन परिचालन करीब 30 मिनट तक प्रभावित रहा. पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू की है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद लोगों का ध्यान खींच रहा है. X यूजर The Er Doctor ने इसे शेयर किया था. वीडियो में कार को ट्रैक पर फंसा और उसके बाद यात्रियों को वाहन छोड़ते देखा जा सकता है.

स्थानीय रिपोर्टों में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया गया है कि वाहन रेलवे गेट बंद होने से पहले ट्रैक पार करने की कोशिश में फंसा था. हालांकि सोशल मीडिया पर घटना को लेकर अलग-अलग दावे भी किए जा रहे हैं.

—- समाप्त —-





Source link

Related posts

पुलिस छानती रही जंगल, डकैत ने मंदिर से बना दिया वीडियो… 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर के वायरल दावे से मचा हड़कंप – mp rajasthan most wanted dacait kalli gurjar viral video maheshwara temple lcln

Bhagalpur News: ब्राउन शुगर के आरोप में युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, Bhagalpur Hindi News

Bhagalpur News: हथियार के साथ वायरल युवक गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल व आठ कारतूस बरामद, Bhagalpur Hindi News