100 करोड़ पार हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, बॉक्स ऑफिस की ‘गद्दी’ पर दिखाया दम! तीसरे दिन हुई धांसू कमाई – mirzapur the movie box office collection day 3 pankaj tripathi movie surpasses 100 crore mark tmovj


मिर्जापुर वेब सीरीज बनाने वाली टीम अब बॉक्स ऑफिस पर अपना बाहुबल बहुत जोरों से दिखा रही है. ओटीटी पर राज करने के बाद, मिर्जापुर द मूवी बड़े पर्दे पर छा चुकी है. देशभर में इसके जितने भी शो लगे हैं, उन सभी में से अधिकतर भरे हुए ही हैं. टिकट बुकिंग वेबसाइट पर इसका क्रेज तो दिख ही रहा है. साथ ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी जोरदार है. 

मिर्जापुर लगातार मचा रही भौकाल

पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, रवि किशन, जितेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी स्टारर मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस पर एक दमदार ओपनिंग लेने में कामयाब हुई थी. पहले दिन 25.75 करोड़ की कमाई के कारण ओटीटी से फिल्मी पर्दे पर इसका सफर कामयाब होता नजर आया. लोगों की तरफ से इसे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिला, जिसका असर दूसरे दिन देखने भी मिला. फिल्म ने शनिवार को एक बड़ा जंप लेते हुए बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

ये ट्रेंड अगले दिन यानी संडे को भी कायम दिखा. तीसरे दिन 12.5% के जंप के साथ, मिर्जापुर द मूवी ने 36 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. फिल्म की टोटल नेट कमाई 93.75 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है. हालांकि वर्ल्डवाइड इसकी ग्रॉस कमाई कुल 132.35 करोड़ रुपये हो चुकी है. सोमवार के दिन इसकी एंट्री 100 करोड़ क्लब में आराम से हो जाएगी. क्योंकि जिस हिसाब से इसका ट्रेंड जारी है, कामकाजी वाले दिन भी ये तगड़ी कमाई कर सकती है. 

मिर्जापुर ने ओटीटी को दिए नए पंख?

मिर्जापुर द मूवी की सफलता ओटीटी की दुनिया में एक नई उम्मीद लेकर आई है. ये एक हिट वेब शो था, जिसे फिल्म के रूप में लाया गया. मेकर्स का ये एक्सपेरिमेंट एक हद तक कामयाब भी हुआ है. लोग मिर्जापुर की इस नई दुनिया को बेहद पसंद कर रहे हैं. फिल्म में वो सारे मोमेंट्स हैं, जो एक मसाला कमर्शियल फिल्म की जरूरत को पूरा करते हैं. ऐसे में आने वाले वक्त में ये चीज बाकी पॉपुलर शोज के साथ भी देखी जा सकती है. हालांकि ऐसा होगा या नहीं, ये वक्त आने पर पता चलेगा. 

बात करें मिर्जापुर द मूवी की, तो इसे गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट, तो फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

बाप-बेटी की इमोशनल फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर 7 गुना कमाई के बाद OTT पर मारी दहाड़, नंबर 1 की कुर्सी पर किया कब्जा

The Paradise Box Office Collection Day 1: नानी की पीरियड एक्शन ड्रामा की दमदार ओपनिंग, तोड़ा ‘हिट’ और ‘दसरा’ का रिकॉर्ड

‘ह्यूमन ट्रैफिकिंग कैंप’ ने शुरुआती स्क्रीनिंग के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर शीर्ष स्थान हासिल करते हुए लगभग 10 बिलियन वीएनडी की कमाई की।