22 सेकेंड का खौफनाक वीडियो वायरल, पहाड़ी सड़क पर दौड़ रही थी कार, अगले ही पल 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी – Dehradun Valleys Tiuni Chakrata Thrill Ride Instant Death Speeding Car Accident Viral Video


उत्तराखंड के देहरादून की पहाड़ी सड़कों का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि खाली सड़क पर एक कार बेहद तेज रफ्तार में दौड़ रही है और गाना बज रहा है। यह वीडियो देहरादून के दूरस्थ इलाके त्यूणी में पहाड़ी रास्ते का है। यहां पर सुहाना सफर सिर्फ 22 सेकेंड में मौत का सफर बन गया। यह वीडियो कार के डैशबोर्ड कैमरे में रिकाॅर्ड हो गया। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर किस तरह दौड़ती कार अचानक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा जाती है और 100 मीटर गहरी खाई में गिर जाती है। हादसे का डरावना वीडियो में कार में लगे कैमरे में कैद हो गया। अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल सिर्फ 22 सेकेंड में का है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे पहाड़ी सड़क पर कार काफी तेज रफ्तार में चल रही है। 

तेज रफ्तरा चल रही कार में कुछ लोग बैठे हैं और तेज आवाज में गाना बज रहा है। इसी दौरान अचानक ड्राइवर कार का कंट्रोल खो देता है और कार सड़क किनारे लगे पोल से टकरा जाती है। इसके बाद कार 100 मीटर नीचे खाई में गिर जाती है।

वायरल वीडियो: कैब ड्राइवर ने बीच रास्ते विदेशी महिला से कहा- उतर जाओ, टोल के पैसे को लेकर हुआ विवाद

पलक झपकते ही पहाड़ों का सुहाना सफर मौत के मातम में बदल जाता है। कार में बैठे लोगों में एक युवक की मौत हो जाती है, जिसके नाम दुर्गेश चौधरी बताया गया है। इसके साथ ही सुनील और ऋषभ नाम के घायल हैं। कार के टकराते ही तीनों चीखने लगते हैं।

बालकनी से नीचे गिर रहा था बच्चा, शख्स ने 5 सेकेंड में ऐसे बचाई जान, वीडियो देखकर हर कोई कर रहा तारीफ

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस टीम

हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे का शिकार लोगों को निकालने का काम शुरू किया गया। इस हादसे में 39 सल दुर्गेश चौधरी की मौत हो गई, तो वहीं क्षतिग्रस्त कार में फंसे अन्य दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया और अस्पताल पहुंचाया गया। 



Source link

Related posts

ट्रेन में TTE से भिड़ गया छोटा बच्चा, छीना टैब तो छूटी सबकी हंसी

Sultanpur News: दबिश देने गई पुलिस से नोकझोंक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, Sultanpur Hindi News

टीटीई के हाथ में टैब देखते ही मचल गया नन्हा पैसेंजर, फिर जो हुआ वो देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी – Little Passenger Fights Tte For His Smart Ticket Checking Tablet Video Goes Viral