ड्यूटी भूल ‘ठुमकों’ के मुरीद हुए खाकीधारी! कौशांबी में कुर्सी जमाकर बार-बालाओं का डांस देखते सिपाहियों का VIDEO VIRAL – Kaushambi Sipahi Bar dancer Video viral kada dham mela lclam


उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर बैठकर बार बालाओं के डांस कार्यक्रम का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी छोड़कर डांस देखने में मशगूल हो गए. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मामले का संज्ञान खुद एसपी ने लिया है. 

आपको बता दें कि पूरा मामला कड़ा धाम थाना क्षेत्र के हब्बू नगर गांव का है. जहां बुधवार को मेले का आयोजन किया गया था. मेले में देर रात डांस कार्यक्रम भी रखा गया था. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिपाही राघवेंद्र और गोविंद राणा हब्बू की ड्यूटी लगाई गई थी. इनमें एक नगर चौकी में और दूसरा तिवारी देवीगंज चौकी में तैनात है. 

लेकिन वायरल वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी ड्यूटी स्थल के बजाय आगे की कुर्सियों पर बैठकर डांस कार्यक्रम देखते नजर आ रहे हैं. इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

वीडियो में बार बालाओं के डांस के साथ पुलिसकर्मियों के बैठे होने का दृश्य सामने आने के बाद विभाग में हड़कम मंच गया है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है. विभागीय एक्शन की बात कही जा रही है. वहीं, मामले में जब एसपी सत्यनारायण प्रजापत से बात की गई तो उन्हें बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. 

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

‘अब हमें उल्टा चलना पड़ेगा’, बिजली कटौती पर अफसर पर भड़के MLA, वीडियो वायरल – Kanpur BJP MLA lashes out at electricity official video viral sks

तमन्ना के बाद किसे डेट कर रहे हैं विजय वर्मा? शाहरुख खान की को-स्टार संग वायरल हुआ वीडियो, मची हलचल

यूपी:पाकिस्तान में वायरल हो रही अमर उजाला की ये खबर, जिसमें है आगरा के कोच और नन्हे अरहम की कहानी – Amar Ujala Story On Agra Coach And Pakistani Boy Goes Viral In Pakistan