‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का जलवा, नॉर्थ अमेरिका में बनाया अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड


हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. टॉम हॉलैंड स्टारर इस फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे पिछले करीब 11 साल से ‘स्टार वॉर्स: द फोर्स अवेकन्स’ के नाम दर्ज था. फिल्म ने अब नॉर्थ अमेरिका में $936 मिलियन (लगभग 8,974 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई कर ली है और इसी के साथ ये अमेरिका में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

‘स्टार वॉर्स: द फोर्स अवेकन्स’ का तोड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु123 की रिपोर्ट के अनुसार, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने 47 दिनों में नॉर्थ अमेरिका में $936.773 मिलियन (लगभग 8,981.19 करोड़ रुपये) का कलेक्शन किया. इससे पहले ये रिकॉर्ड साल 2015 में रिलीज हुई ‘स्टार वॉर्स: द फोर्स अवेकन्स’ के नाम था, जिसने करीब $936.6 मिलियन (8,976.31 करोड़ रुपये) की कमाई की थी. ‘स्टार वॉर्स’ ने एक दशक से भी ज्यादा समय तक ये रिकॉर्ड अपने नाम रखा, लेकिन अब ‘स्पाइडर-मैन’ ने इसे पीछे छोड़ दिया है. 

‘एवेंजर्स: एंडगेम’ भी नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड
खास बात यह है कि ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म भी ‘द फोर्स अवेकन्स’ के इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई थी. वहीं, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने अपनी रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी. फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में करीब $360 मिलियन (3,452.46 करोड़ रुपये) की ओपनिंग की, जो उस वक्त सबसे बड़ी ओपनिंग थी. इसके बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी रही और वर्ड ऑफ माउथ का भी इसे जबरदस्त फायदा मिला.

ये भी पढ़ें:- IMDb पर 8.5+ रेटिंग, दिमाग हिला देंगी OTT पर मौजूद ये 4 साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज

दुनियाभर में भी शानदार कमाई
नॉर्थ अमेरिका के अलावा दुनियाभर में भी ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का शानदार प्रदर्शन जारी है. फिल्म अब तक करीब $2.45 बिलियन (23,490.60 करोड़ रुपये) की ग्लोबल कमाई कर चुकी है. इस कलेक्शन के साथ ये दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. 

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के बारे में जानिए
फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर यानी स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आए हैं. उनके साथ जेंडाया और जैकब बैटलन भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी 2021 में रिलीज हुई ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ की घटनाओं के बाद आगे बढ़ती है. ‘नो वे होम’ के अंत में पीटर पार्कर से जुड़ी यादें सभी की जिंदगी से मिट जाती हैं और ‘ब्रांड न्यू डे’ में इसी कहानी को आगे बढ़ाया गया है. 

फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है. ये फिल्म 31 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 
सैडी सिंक, जैकब बटालियन, जॉन बर्नथेल, फ्लोरेंस पुघ, ट्रामेल टिलमैन, मारिसा टोमेई और मार्क राफालो जैसे एक्टर्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें:- गणपति पूजा के दौरान प्रसाद खाने पर ट्रोल हुई थीं रेमो डिसूजा की पत्नी, बोलीं- ‘बप्पा सब समझते हैं…’



Source link

Related posts

‘हनुमान अंश’ ने 41वें दिन रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के हुई पार, अक्षय की फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार, 41 दिनों में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा – hanuman ansh box office collection 300 crore worldwide in 41 days

Haiwaan Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर टूटी ‘हैवान’ की कमर, थिएटर्स में ऑडियंस के लिए तरस गई फिल्म, छठे दिन लाखों में सिमटा कलेक्शन