‘थूकते होंगे भोजपुरी के लोग’, आम्रपाली दुबे से भिड़ते हुए माही विज बोलीं- मेरे घर पर कुक है, मैं खाना नहीं बनाती – amrapali dubey mahi vij had a heated argument over cooking in bigg boss 20 tv actress saif i have a cook in my house


‘बिग बॉस 20’ के घर में माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच की लड़ाई और बढ़ गई है। आम्रपाली दुबे कुकिंग कर रही थीं। खाना बनाने के दौरान माही विज दखल देने लगीं। माही ने अपने घर में कुक होने की बात करते हुए कहा, ‘मुझे नहीं आता खाना बनाना। मेरे घर पर कुक है।’

आम्रपाली दुहे और माही विज की लड़ाई
‘बिग बॉस 20’ के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती और तकरार का सिलसिला लगातार देखने के लिए मिल रहा है। शो में माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच पहले से चल रहा तनाव अब एक बार फिर खुलकर सामने आया है। इस बार दोनों के बीच विवाद की शुरुआत किचन में चिकन बनाने को लेकर हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर तीखे कमेंट करने शुरू कर दिए।

बहस के दौरान माही ने आम्रपाली की भोजपुरी पहचान को लेकर कुछ बातें कह दी। इसके बाद घर का माहौल काफी गरमा गया और दोनों की नाराजगी साफ नजर आई।

माही का दखल देना आम्रपाली को पसंद नहीं आया

दरअसल, ‘बिग बॉस’ के घर में खाना बनाने की जिम्मेदारी को लेकर अक्सर कंटेस्टेंट्स के बीच बहस देखने को मिलती है। हालिया घटना भी किचन से ही शुरू हुई। आम्रपाली दुबे कुकिंग कर रही थीं। इसी दौरान माही विज आईं और कुछ सवाल करने लगीं। खाना बनाने के दौरान माही का दखल देना आम्रपाली को पसंद नहीं आया और उन्होंने इस पर आपत्ति जताई।

आम्रपाली ने दिया माही को जवाब

आम्रपाली का कहना था कि अगर वह किचन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं तो उन्हें अपने तरीके से खाना बनाने दिया जाना चाहिए। उन्हें यह बात भी खटकी कि माही खुद खाना नहीं बनाती, लेकिन कुकिंग के तरीके पर लगातार सवाल उठा रही हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस बढ़ती गई और बातचीत तीखे शब्दों तक पहुंच गई।

माही विज ने कहा- मेरे घर पर कुक है

विवाद के बाद माही विज काफी गुस्से में नजर आईं। वह घर के दूसरे सदस्यों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करती दिखीं और इस दौरान रो भी पड़ी। माही ने अपने घर में कुक होने की बात करते हुए कहा, ‘मुझे नहीं आता खाना बनाना। मेरे घर पर कुक है। मैंने कुक रखने के लिए बहुत मेहनत की है।’

‘मेरी जूती, मैं उन्हें दो मिनट में खत्म कर दूं’

इसके बाद माही ने अपने खिलाफ हो रही बातों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, ‘वे बहुत घटिया हैं। मेरी जूती, मैं उन्हें दो मिनट में खत्म कर दूंगी।’ मामला यहीं नहीं रुका। बहस के दौरान माही ने कहा, ‘थूकते होंगे भोजपुरी के लोग इस पर।’

माही बोलीं- तुम मेरे लिए मायने ही नहीं रखतीं

वहीं, आम्रपाली ने भी माही को जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। किचन में उन्होंने माही से खाना बनाते समय वहां से दूर रहने को कहा। इस पर माही ने जवाब दिया, ‘तुम मेरे लिए मायने ही नहीं रखतीं।’ इसके बाद आम्रपाली ने माही की कुकिंग को लेकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब माही खाना बनाती हैं तो 16 लोगों के लिए भी खाना पूरा नहीं पड़ता।

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।और पढ़ें



Source link

Related posts

शादी में उन्हें फिजिकल, इमोशनल और सोशल चीटिंग फेस करनी पड़ी- बिग बॉस 20 में बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी बोलीं, लगातार मिलता रहा धोखा (Being Played The Whole Time – Badshah’s Ex-Wife Isha Rikhi Says She Faced ‘Physical, Emotional, Social Cheating’ In Marriage On Bigg Boss 20)

बादशाह संग 5 महीने में टूटी ईशा रिखी की शादी, अब बिग बॉस 20 में तोड़ी चुप्पी, कनिका संग बातों-बातों में बयां किया दर्द

बिग बॉस 20:बादशाह से शादी क्यों टूटी? ईशा रिखी ने सलमान के शो में किया बड़ा खुलासा – Bigg Boss 20 Isha Rikhi Hint What Went Wrong Her Marriage With Rapper Badshah Kanika Mann