Bigg Boss 20: जन्नत जुबैर, माही विज समेत चर्चा में कई बड़े नाम, इस बार घर भी होगा बिल्कुल नया – bigg boss 20 contestants list new house designer salman khan big changes tmova


सलमान खान के सुपरहिट रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो सितंबर में शुरू होने जा रहा है और जैसे-जैसे प्रीमियर की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स और थीम को लेकर नए-नए रिपोर्ट्स सामने आने लगे हैं. अब शो में शामिल होने वाले कुछ बड़े नामों की जानकारी भी सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

ये सितारे आ सकते हैं नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार माही विज, गीता बसरा, जन्नत जुबैर, कॉमेडियन सुनील पाल और कंटेंट क्रिएटर शोइक चक्रवर्ती शो के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि इन सितारों के साथ बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही ये शो के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं. हालांकि, फिलहाल सभी बातचीत शुरुआती दौर में है और अभी किसी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है.

इनके अलावा सोशल मीडिया की दुनिया के कई चर्चित चेहरे भी ‘बिग बॉस 20′ में एंट्री कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिस्टर फैसू, फैज बलोच, भाव्या सिंह, मैक्सटर्न (Maxtern) और दुष्यंत कुकरेजा के नाम भी मेकर्स की लिस्ट में शामिल हैं. हालांकि, अभी तक किसी ने भी शो का हिस्सा बनने की पुष्टि नहीं की है.

इस बार बदल जाएगा बिग बॉस का घर!

‘बिग बॉस 20’ में इस बार सिर्फ कंटेस्टेंट्स ही नहीं, बल्कि घर भी बदला-बदला नजर आएगा. जानकारी के मुताबिक, कई सालों से बिग बॉस का घर डिजाइन कर रहे ओमंग कुमार इस बार शो का हिस्सा नहीं होंगे. उनकी जगह कंचन और रूपाली, जिन्होंने हाल ही में ‘The 50’ का सेट तैयार किया था, इस सीजन का नया बिग बॉस हाउस डिजाइन करेंगी.

मेकर्स ने हाल ही में शो का नया लोगो रिलीज किया था. अब खबर है कि इस हफ्ते के आखिर तक या अगले हफ्ते की शुरुआत में ‘बिग बॉस 20’ की थीम भी रिवील कर दी जाएगी. हर साल की तरह इस बार भी शो की थीम को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है.

कब शुरू होगा Bigg Boss 20?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को हो सकता है. पिछले साल की तरह इस बार भी शो पहले JioHotstar पर स्ट्रीम होगा और उसके बाद टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा. यानी एक बार फिर डिजिटल-फर्स्ट फॉर्मेट में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है.

अब बंगाली में भी आएगा बिग बॉस

इस साल Banijay Asia पहली बार ‘बिग बॉस बांग्ला’ भी लॉन्च करने जा रहा है. इस शो को क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली होस्ट करेंगे और इसका प्रीमियर अगस्त में होगा. इसके अलावा आने वाले समय में बिग बॉस भोजपुरी और बिग बॉस पंजाबी लाने की भी तैयारी चल रही है. अगर ये सभी नाम फाइनल होते हैं, तो ‘बिग बॉस 20’ का यह सीजन टीवी और ओटीटी दोनों पर जबरदस्त धमाल मचाने वाला साबित हो सकता है.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: बोल्ड हसीना को टक्कर देगी ‘नागिन’, मैरी कॉम की होगी धाकड़ एंट्री, छाएगा बॉलीवुड ‘विलेन’? – bigg boss 20 contestants list mouni roy mary kom qazi touqeer bold actress entry salman khan tmovh

Bigg Boss 20: काजी तौकीर की पत्नी हिफ्सा ने लिखा इमोशनल नोट, शो को लेकर की बड़ी अपील – Qazi Touqeer Wife Hifsa Pens Emotional Note Urges Husband To Bring Bigg Boss 20 Trophy tmovg

बिग बॉस 20 प्रोमो: आम्रपाली के लिए अरिशफा ने दे दी लाइफलाइन, रो-रोकर माही के खिलाफ निकाली भड़ास, हुई इमोशनल