दशहरा से पहले चमकी ‘थलाइवा’ की किस्मत, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कमाई में ‘राजा’ बन गई Rajinikanth की जेलर 2


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दशहरा के फेस्टिव सीजन को मद्देनजर रखते हुए बीते सप्ताह साउथ सिनेमा के मेगा सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। अपनी दमदार कहानी और एक्शन की बदौलत जेलर 2 इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। 

दशहरा से एक दिन पहले राम नवमी के मौके पर रजनीकांत (Rajinikanth) की जेलर 2 ने बंपर कमाई करके सबको हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं कि पांचवें दिन इस साउथ मूवी ने कितना कारोबार किया है। 

कमाई में रजनीकांत की जेलर 2 का हल्ला बोल

रिलीज के पहले दिन से लेकर एक्सटेंडेड वीकेंड तक रजनीकांत की जेलर 2 ने कमाई के मामले में धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया। घरेलू बॉक्स ऑफिस से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक इस मूवी की धाक देखने को मिली है। माना जा रहा था कि रविवार के बाद जेलर के कलेक्शन में कटौती दर्ज की जाएगी, लेकिन फिल्म की कमाई में महज चौथे दिन की तुलना में सिर्फ 24 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

इस तरह अब रजनीकांत स्टारर जेलर 2 का टोटल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 242 करोड़ के पार पहुंच गया है। जिस तरह से फिलहाल इस फिल्म की कमाई का सिलसिला चल रहा है, उसको मद्देनजर रखते हुए जल्द ही ये मूवी 300 करोड़ का आंकड़ा पार करती हुई नजर आएगी।

वर्ल्डवाइड 500 करोड़ के करीब पहुंची जेलर 2

सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस ही नहीं बल्कि जेलर 2 ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई के मामले में अपनी हुकूमत जमाई है। गौर किया जाए फिल्म के पांचवें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो वह 59 करोड़ रहा है और अब तक मूवी की दुनियाभर में टोटल कमाई 477 करोड़ से ज्यादा की हो गई है। 



Source link

Related posts

Drishyam 3 Box office collection day 18: अजय देवगन स्टारर दृश्यम 3 का जलवा बरकरार, 18वें दिन हुई इतनी कमाई

बॉक्स ऑफिस:500 करोड़ कमाने से इतनी दूर ‘जेलर 2’, ‘नई नवेली’ पर नहीं हुआ ‘प्रहार’ का असर – Box Office Report Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Drishyam 3 Ranabaali Movies Collection

Box Office: ‘दृश्यम 3’ ने 18 दिनों में ही ‘बॉर्डर 2’ को चटाई धूल, ‘हनुमान अंश’ में 74वें दिन भी वही लौ – drishyam 3 the conclusion box office day 18 hanuman ansh and mirzapur the movie latest monday collection