Box Office: ‘दृश्यम 3’ ने 18 दिनों में ही ‘बॉर्डर 2’ को चटाई धूल, ‘हनुमान अंश’ में 74वें दिन भी वही लौ – drishyam 3 the conclusion box office day 18 hanuman ansh and mirzapur the movie latest monday collection


अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में शानदार कमाई की है। फिल्म ने 18 दिनों में शानदार कमाई करके दिखा दिया है कि इसके कंटेंट में कितना दम है। वहीं पंकज त्रिपाठी की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने इस सोमवार को सबसे कम कमाई की है। वहीं ‘हनुमान अंश’ भी सिमटने के सफर पर है।

दृश्यम 3, हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ इस साल की सबसे बेहतरीन थ्रिलर फिल्म साबित हुई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई की है। इस फिल्म की कहानी वहीं से शुरू हुई है जहां ‘दृश्यम 2’ खत्म हुई थी। ‘दृश्यम 3’ की कहानी से लेकर एक्टिंग और क्लाइमैक्स तक, सब कुछ काफी सधा हुआ है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 18वें दिन कमाई भले कम की हो लेकिन ये फिल्म बम्पर फायदा कमा चुकी है। वहीं नीम करोली बाबा की कहानी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’बॉक्स ऑफिस पर अब भी अपने शुरुआती दिनों की तुलना में अधिक कमा रही है। वहीं पंकज त्रिपाठी की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ अब तक के सबसे निचले पायदान पर नजर आई है।

‘दृश्यम 3‘ में विजय सालगांवकर (अजय देवगन) के साथ जहां अब तक केवल 2 अक्टूबर से जुड़ा सवाल पीछे पड़ा था, वहीं अब 23 जुलाई की तारीख एक नया और बड़ा संकट लेकर आई है। ये तारीख फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा है। 2 अक्टूबर, 2026 को रिलीज हुई ये फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। ‘दृश्यम 3’ इस फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट है।

‘दृश्यम 3’ रोंगटे खड़े कर देने वाले माइंड गेम्स

इस पार्ट में फिल्म की पूरी कहानी को सामने लाया गया है। जिस सवाल का जवाब पुलिस सालों से ढूंढ रही थी उसका अंत इतना जबरदस्त है कि फिल्म देखने के कई दिनों वतक दिमाग पर ये सबकुछ सवार रहेगा। रोंगटे खड़े कर देने वाले माइंड गेम्स और सधे हुए सिनेमा के मामले में ये फिल्म पूरी तरह से फिट है। इस तरह की फिल्मों के शौकीन को ऐसी फिल्में नहीं छोड़नी चाहिए।

‘दृश्यम 3’ ने कितनी कमाई की है

अजय देवगन और तब्बू की इस फिल्म ने तीसरे सोमवार यानी 18 दिनों में ₹3.40Cr की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म अब तक ₹350.75Cr रुपये कमा चुकी है। वहीं फिल्म ने ₹420.32 Cr का ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया है। वहीं इस फिल्म ने विदेशों में अब तक ₹127.75 Cr की कमाई कर डाली है और वर्ल्डवाइड आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ₹548.07 Cr के कलेक्शन तक पहुंच चुकी है।

‘दृश्यम 3’ ने 18 दिनों में ही सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को पटका

इसी के साथ’दृश्यम 3′ ने इस साल रिलीज हुई सनी देओल की ‘बॉर्डर’ के लाइफटाइम कलेक्शन को केवल 18 दिनों में ही मात दे दी है। बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ ने ₹329.43 Crore का नेट कलेक्शन किया है। वहीं विदेशों में फिल्म ने ₹57.25 Crore की कमाई की थी और वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹450.19 Crore के करीब रही थी।

‘हनुमान अंश’ की कहानी

कलियुग में हनुमान जी का अंश माने जानेवाले प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा की कहानी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश‘ 11-12 वर्ष के एक छोटे बालक ‘लक्ष्मी नारायण’ की कहानी है। लक्ष्मी नारायण, छोटी उम्र में अपनी मां को हमेशा के लिए खो देता है जिसके बाद वो भगवान की तलाश में निकल जाता है। उन्हें लगता है कियदि वह भगवान को खोज ले तो उसे उसकी मां दोबारा मिल जाएगी। इसी तलाश में वह अपना घर छोड़ देता है। उनकी यही यात्रा मंदिरों, जंगलों, नदियों और गांवों से होकर गुजरती है। बरसों के भटकने और आंतरिक संघर्ष के बाद उसे समझ आता है कि ईश्वर दुनिया से भागने में नहीं, बल्कि मानवता की निःस्वार्थ सेवा में बसते हैं।

नीम करोली बाबा वाला चमत्कार फिल्म की कमाई में भी दिखा

जैसे नीम करोली बाबाके चमत्कार के सामने लोग नतमस्त हुआ करते हैं वैसा ही चमत्कार इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर हुआ। महज 2 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने जब बॉक्स ऑफिस पर एंट्री मारी तो काफी निराशा हथा लगी। जैसे-तैसे फिल्म 10-15 लाख शुरुआत में कमा पाई। वहीं8वें दिन इस फिल्म को फ्लॉप तक करार दे दिया गया। हालांकि, मेकर्स को उम्मीद थी कि देर से सही लेकिन फिल्म लोगों की नजरों में आएगी जरूर। आखिरकार 17वें दिन कमाल हुआ और फिल्म ने 2 करोड़ से ऊपर कमाई की। इसके बाद तो कमाई में दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक फिल्म ने 31वें दिन कमाई की जो करीब ₹22.75Cr रही। अब कमाई नीचे गिरने लगी है लेकिन फिर भी अभी पहले दिन की तुलना में आगे है। इस फिल्म ने 74वें दिन 28 लाख का कलेक्शन किया है। वहीं विदेशों में ये फिल्म अब तक ₹48.60 Cr कमा चुकी है और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹449.99 Cr रही है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 25वें दिन कितनी कमाई की

ओटीटी पर बवाल मचाने का बाद फिल्मी वर्जन में सिनेमाघरों में रिलीज हुई गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने भी खूब कमाई की है। 25वें दिन इस फिल्म ने ₹1.70Cr की कमाई की है। कुल मिलाकर अब तक फिल्म ने ₹227.05Cr की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के नाम पर इस फिल्म ने अब तक ₹334.22 Cr. की कमाई की है। वहीं 24वें दिन इसने विदेशों में 75 लाख रुपये कमाए।

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें





Source link

Related posts

बॉक्स ऑफिस:500 करोड़ कमाने से इतनी दूर ‘जेलर 2’, ‘नई नवेली’ पर नहीं हुआ ‘प्रहार’ का असर – Box Office Report Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Drishyam 3 Ranabaali Movies Collection

18वें दिन अजय देवगन की Drishyam 3 के साथ हो गया खेला, राम नवमी पर बदला कमाई का पूरा समीकरण

Box Office: मंडे को ‘जेलर 2’ के आगे ‘राणाबाली’ की हवा हुई टाइट, ‘प्रहार’-‘नई नवेली’ भी फुस्स, जानें- ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन