Home Bigg Boss 20‘दस का दम’ होस्ट करने से डर रहे थे सलमान खान, पिता सलीम खान ने बढ़ाया हौसला- ‘भरोसा रखो’

‘दस का दम’ होस्ट करने से डर रहे थे सलमान खान, पिता सलीम खान ने बढ़ाया हौसला- ‘भरोसा रखो’

by BollywoodNewsAndMovie


बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ होस्ट कर रहे हैं और वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स के साथ उनका बेबाक अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है. हालांकि, सलमान के लिए टीवी होस्टिंग कोई नई बात नहीं है.

वो इससे पहले पॉपुलर गेम शो ‘दस का दम’ भी होस्ट कर चुके हैं. साल 2008 में ‘दस का दम’ के पहले सीजन के साथ सलमान ने इस शो की होस्टिंग शुरू की थी. अब सलमान ने हाल ही में बताया कि वो ये शो होस्ट नहीं करना चाहते थे.

कंटेस्टेंट्स को सलमान ने दी सलाह
‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को अपनी असली पर्सनैलिटी छिपाने और जानबूझकर टकराव से बचने पर फटकार लगाई. सलमान ने कहा कि कुछ कंटेस्टेंट्स इस डर से खुलकर नहीं खेल रहे हैं कि वीकेंड पर वो उन्हें डांटेंगे और इसका असर उनके गेम पर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते कई कंटेस्टेंट्स काफी दबकर खेलते नजर आए और अगर घर में कंटेंट ही नहीं होगा तो वो वीकेंड पर क्या बात करेंगे. सलमान ने सभी को सलाह दी कि किसी से डरने की जरूरत नहीं है और उन्हें खुलकर अपनी बात रखनी चाहिए.

इसके बाद सलमान ने अपनी जिंदगी का एक किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि एक समय उनके बारे में काफी नेगेटिव बातें लिखी जा रही थीं.  सलमान ने कहा, ‘मैंने प्यार किया’, ये काम, वो काम… फिर मैं टेलीविजन पर आया. और उस समय मेरे खिलाफ बहुत नेगेटिविटी थी. कोर्ट केस से लेकर रिश्तों और फिल्मों तक, हर चीज को लेकर.’

‘दस का दम’ होस्ट नहीं करना चाहते थे सलमान खान
इसी टाइम में सलमान खान को ‘दस का दम’ होस्ट करने का ऑफर मिला था. हालांकि, शुरुआत में सलमान इस शो को होस्ट करने को लेकर थोड़े हिचकिचा रहे थे. उन्होंने कहा, ‘मैं इसे करना नहीं करना नहीं चाह रहा था क्योंकि इतनी नेगेटिविटी चल रही थी मेरे खिलाफ. हर अखबार खोलो, हर टीवी चैनल पर.’

पिता सलीम खान ने बढ़ाया हौसला
इसके बाद सलमान ने अपने बताया कि उन्होंने अपने पिता सलीम खान से सलाह ली, तो उन्होंने सलमान से कहा, ‘भरोसा रखो, अपनी परवरिश दिखाओ.’ सलीम खान ने उन्हें चिंता न करने और शो करने के लिए कहा.

इसके बाद ‘दस का दम’ में जब दर्शकों ने सलमान खान का असली और बेबाक अंदाज देखा, तो लोगों की उनके बारे में सोच ही बदल गई. शो के जरिए सलमान की एक अलग पर्सनैलिटी दर्शकों के सामने आई.

बता दें, ‘दस का दम’ पहली बार साल 2008 में टेलीकास्ट हुआ था. इस गेम शो में दो कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला होता था और सही अंदाजा लगाने वाला कंटेस्टेंट जीत जाता था. ये शो अमेरिकी गेम शो ‘पावर ऑफ 10’ से इंस्पायर्ड था.





Source link

You may also like

Leave a Comment