दामाद की पिटाई, कपड़े फाड़े, ढाई लाख रुपए ले गए… मायके वालों का ससुराल में बवाल, Video Viral – Mahoba The woman’s family members assaulted the son in law and his mother sks


उत्तर प्रदेश के महोबा जिले मे शहर के भटीपुरा मोहल्ले में युवक और उसकी मां के साथ ससुराल के लोगों ने मारपीट की. पत्नी को मायके ले जाने पहुंचे परिजनों ने घर में घुसकर दामाद के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए. दामाद के मां के साथ भी मारपीट की गई. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पीड़ित ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.

घर में घुसकर दामाद की पिटाई-
महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भटीपुरा में घरेलू विवाद को लेकर युवक के साथ ससुराल के लोगों ने मारपीट की. पीड़ित फहीम का आरोप है कि उसकी पत्नी के मायके के लोग घर पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के दौरान फहीम के कपड़े तक फाड़ दिए गए.

दामाद की मां के साथ भी मारपीट-
बीच-बचाव करने आई उसकी मां के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फहीम के मुताबिक उसकी पत्नी 8 दिन ससुराल में रहने के बाद मायके चली जाती है और उसे वापस बुलाने को लेकर अकसर विवाद होता है. 

घर में रखे ढाई लाख रुपए ले जाने का आरोप-
पीड़ित का आरोप है कि उसके पिता ने खेत बेचकर उसे तीन लाख रुपये दिए थे. पत्नी की डिलीवरी में 50 हजार रुपये खर्च होने के बाद ढाई लाख रुपये घर में रखे थे. आरोप है कि पत्नी के मायके के लोगों ने मारपीट के दौरान गोदरेज में रखे ढाई लाख रुपये भी ले लिए. 

पत्नी को समझाने के दौरान हुई मारपीट-
फहीम का कहना है कि पत्नी को समझाने के दौरान विवाद बढ़ा और उसके ससुरालियों ने बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट की. मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कराया, जिसके बाद ससुराल वाले उसकी पत्नी को अपने साथ ले गए. पीड़ित ने शहर कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी है. कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है. तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

 



Source link

Related posts

पुलिस छानती रही जंगल, डकैत ने मंदिर से बना दिया वीडियो… 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर के वायरल दावे से मचा हड़कंप – mp rajasthan most wanted dacait kalli gurjar viral video maheshwara temple lcln

Bhagalpur News: ब्राउन शुगर के आरोप में युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, Bhagalpur Hindi News

Bhagalpur News: हथियार के साथ वायरल युवक गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल व आठ कारतूस बरामद, Bhagalpur Hindi News