‘बिग बॉस’ के 20 साल: घर के हर राज से वाकिफ सलमान खान, जानिए क्यों ‘वीकेंड का वार’ उनके बिना लगता है अधूरा – bigg boss salman khan weekend ka vaar host why his absence is felt



‘बिग बॉस’ पिछले दो दशकों में एक रियलिटी शो से कही आगे बढ़ते हुए एक कल्चरल फिनोमिनन में बदल गया है, लेकिन एक चीज़ जो इसकी पहचान बन चुकी है और वो है सलमान खान के साथ ‘वीकेंड का वार’। ‘बिग बॉस’ के साथ सलमान के इस जुड़ाव को जो चीज़ खास बनाती है, वो यह है कि सलमान अपनी लाइंस किसी स्क्रिप्ट के सहारे नहीं बल्कि अपने अंदाज में बोलते हैं। 


 


इतने सालों में सलमान एक ऐसे होस्ट बन चुके हैं जो बिग बॉस के घर और उसमें मौजूद कंटेस्टेंट्स को अच्छी तरह से समझते हैं। यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि वीकेंड का वार के लिए स्टेज पर आने से पहले सलमान घंटों शो के रॉ फुटेज देखते हैं। यही वो चीज है जो सलमान को बातचीत करते समय अपना नजरिया रखने में मदद करती है। इस तरह से वो किसी तरह के तैयार नैरेटिव पर रिएक्ट नहीं करते बल्कि अपनी राय और सुझाव सामने रखते हैं। 


सलमान खान इस फॉर्मेट से अलग नहीं किए जा सकते उसका सबसे बड़ा सबूत यह है कि उनके न होने पर उनकी कमी खलती है। सलमान खान जब भी वीकेंड का वार में मौजूद नहीं होते हैं, दर्शक इसे तुरंत महसूस कर लेते हैं। अन्य सब्स्टिट्यूट होस्ट शो को आकर थोड़ा आगे तो अपने साथ लेकर जाते हैं, लेकिन दर्शकों का रिएक्शन हमेशा एक बात साफ कर देता है कि सलमान खान का होना शो के वीकेंड के एपिसोड्स से जुड़ चुका है।


 


20 साल बीत जाने के बाद शो और सलमान का रिश्ता सिर्फ होस्ट और शो तक का ही नहीं रहा है, बल्कि उससे ज्यादा का बन चुका है। दरअसल, सलमान अब दर्शकों के इस पूरे अनुभव का हिस्सा बन चुके हैं। कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी पहचान, घर के माहौल और वहां चल रही चीजों की उनकी समझ और बिना किसी स्क्रिप्ट के उनकी राय ने वीकेंड का वार को एक अलग पहचान दी है।


 


‘बिग बॉस’ भले ही कंटेस्टेंट्स, उनकी पर्सनैलिटीज़, और घर के अंदर के ड्रामे के बारे में हो। लेकिन दो दशकों के बाद, यह भी उतना ही साफ है कि जो शख्स बाहर से घर को देखता है, वो घर के अंदर रहने वाले लोगों जितना ही अहम बन चुका है। यही है सलमान खान इफेक्ट, जब होस्ट घर को अंदर-बाहर से जानता है, तो उसकी गैरमौजूदगी भी महसूस होती है।



लेखक के बारे में

वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम

वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन…. और पढ़ें



Source link

Related posts

Bigg Boss 20 LIVE: कैप्टेंसी टास्क में खूब ड्रामा, आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच गंदी लड़ाई – bigg boss 20 episode 11 written update in hindi 16 sept 2026 captaincy contenders a chance to enter the 2x room

Bigg Boss 20 : मुझे छूना मत… आसिफ खान के कैरेक्टर पर उदिति ने उठाए सवाल, भड़के बिग बॉस ने घरवालों को दी सजा

प्यार, रोमांस और धोखा… रियलिटी शो में टिकने के लिए ढोंग रचते हैं सेलेब्स, नीलाम होती है मोहब्बत! – reality show love breakup bigg boss 20 kanika maan gullu salman khan tmovb